जानिए, क्या कहता है 13 सितम्बर का इतिहास
जानिए, क्या कहता है 13 सितम्बर का इतिहास
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुडी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है और कहती है कि हमें भी अपने जीवन जीनें का ढंग सीखना चाहिए और जीवन की इस डोर को आगे कैसे ले जाना है, कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है. तमाम बाते सामने आती है. हम आज इस लेख में आज के इतिहास अर्थात 13 सितम्बर से जुडे इतिहास से आपको अवगत करायेगे-


आज का इतिहास: 13 सितम्बर

1791 - फ्रांस के राजा लुई 14वें ने नया संविधान अंगीकार किया।

1914 - प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी और फ्रांस के बीच एस्ने की लड़ाई शुरू हुई।

1922 - पोलैंड की संसद ने जिडायनिया बंदरगाह निर्माण अधिनियम पारित किया।

1923 - स्पेन में सैन्य तख्ता पलट। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली। ट्रेड यूनियनों को 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।

1947 - प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 40 लाख हिंदुओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया।

1948- उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया।

1968 - अल्बानिया वारसॉ संधि से अलग हुआ।

2000 - भारत के विश्वनाथन आनन्द ने शेनयांन में पहला फिडे शतरंज विश्व कप जीता।

2001 - ओसामा बिन लादेन को पकड़ने हेतु अमेरिका द्वारा पाकिस्तान पर दबाव डाला गया।

2002 - इजरायल ने फ़िलिस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।

2005 - सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता हेतु समर्थन देने के लिए अमेरिका ने मानकों की घोषणा की।

2006 - इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू हुआ।

2007 - नेशनल एरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति से तीन गुना बड़े गृह का पता लगाया। 

 

यह भी पढ़े-

बायोलॉजी से जुड़े कुछ ख़ास प्रश्नोत्तर

भौतिक विज्ञान से संबंधित कुछ आवश्यक प्रश्नोत्तर

जानिए, भारतीय राजनीति से सम्बंधित कुछ ख़ास प्रश्नोत्तर

 

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -