असम में सामान्य हो रहे हालात, बाढ़ से प्रभावित हुआ 609 हेक्टेयर का एरिया
असम में सामान्य हो रहे हालात, बाढ़ से प्रभावित हुआ 609 हेक्टेयर का एरिया
Share:

गुवाहाटी। बीते दिनों असम में झमाझम बारिश से बाढ़ के हालात बने थे। बाढ़ के हालात से अब लोगों को राहत मिलती नज़र आ रही है। जिन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जलजमाव हो गया था, अब उन क्षेत्रों से पानी कम हो गया है। इन हालातों के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। उल्लेखनीय है कि, क्षेत्र में तीसरी बार आई बाढ़ के चलते करीब 76 लोगों की जान चली गई। बाढ़ से मरने वालों की तादाद लगभग 160 तक पहुंच गई है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस मामले में अपनी रिपोर्ट जारी की, इस रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि, 5 राजस्व क्षेत्रों के 30 ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 18,249 लोग बाढ़ के हालातों से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से कई क्षेत्रों का सड़क संपर्क टूट गया तो, कुछ क्षेत्रों में तटबंध टूटने से रिहायशी क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घुस गया। ऐसे क्षेत्रों में मानिकपुर प्रमुख रहा।

इन लोगों को अभी भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये है कि, कई रिहायशी क्षेत्रों में बाढ़ का पानी जमा होने के अलावा खेतों में भी पानी जमा हो गया। खेतों के डूब की जद में आने से किसानों की फसल नष्ट हो गई है। जानकारी सामने आई है कि, 609.33 हेक्टेयर फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है।

इस लड़की ने 18वीं मंजिल से लगायी छलांग, फिर जो हुआ वो चौकाने वाला था

एकता ने लगाया, जय श्री ‘केदारनाथ’ का उद्घोष

बागमती नदी का तटबंध टूटा, बाढ़ से लोग बेहाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -