RSS पर टिप्पणी का किया विरोध, भाजपा महिला नेत्रियों ने राहुल को पहनाई साड़ी!
RSS पर टिप्पणी का किया विरोध, भाजपा महिला नेत्रियों ने राहुल को पहनाई साड़ी!
Share:

राजकोट। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अपनी एक रैली में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर टिप्पणी करने और आरएसएस की शाखाओं में महिलाओं के शार्टस पहनने, न पहनने को लेकर दिए जाने वाले वक्तव्य पर आज भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला थाम रखा था, और इस पुतले को साड़ी पहनाई गई थी। कार्यकर्ता राहुल का विरोध कर रही थीं और कांग्रेस व राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं।

दूसरी ओर गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनन्दीबेन पटेल ने राहुल गांधी का विरोध करते हुए कहा कि, कांग्रेस का स्वभाव ही ऐसा है। राहुल महिलाओं के कपड़ों पर ही नजर रखते हैं। आनंदीबेन ने राहुल से अपने शब्द वापस लेकर गुजरात की महिलाओं से माफी मांगने को भी कहा। उन्होंने कहा कि गुजरात की महिलाएं संस्कारी व लघु उद्यम करने वाली हैं, वे स्वाभिमान से जीती हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी वडोदरा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद कर रहे थे। एक छात्रा के सवाल पर उन्‍होंने वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि, संघ और भाजपा की सोच ही ऐसी है कि महिला चुप रहे तब तक ठीक है, बोले तो चुप करा दो।

उन्होंने सवाल किया कि क्या आपने कभी संघ की शाखा में महिलाओं को शॉर्ट्स में देखा है, मैंने तो नहीं देखा। उनका कहना था कि आरएसएस में महिलाओं को महत्व नहीं दिया जाता। उन्होंने गुजरात में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की हालत की निंदा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अपेक्षाकृत अधिक वेतन दिया जाता है।

गोधरा में आज राहुल का रोड शो, अहमदाबाद में निकलेगी स्मृति ईरानी की गौरव यात्रा

इस लड़की के कदमों ने भर दिया कांग्रेस में जोश

राहुल ने गुजरात में फूंका भाजपा विरोधी चुनावी शंख

अमित के शाह के बेटे के बचाव में उतरे सुशील मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -