केजरीवाल के खिलाफ पंजाब में चल रही BJP की बाईकर्स गैंग
केजरीवाल के खिलाफ पंजाब में चल रही BJP की बाईकर्स गैंग
Share:

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 में आम आदमी पार्टी के चुनावी अभियान के विरूद्ध भारतीय जनता पार्टी ने एक नया तरीका अपनाया है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के माध्यम से ऐसा गैंग तैयार किया है जो कि पंजाब जाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दावों की पोल खोलेगा।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बाईक रैली की तैयारी की। इस रैली को दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रवाना किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यों को लेकर रिपोर्ट तैयार की गई है।

रिपोर्ट में सीएम केजरीवाल के चुनाव के पूर्व किए जाने वाले 70 वादों को आधार बनाय गया। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता यहां मतदाताओं के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पूरे न किए जाने वादों को लेकर चर्चा की जाएगी। भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया है कि सीएम केजरीवाल अब मुंह छुपाकर भाग रहे हैं और पंजाब का रूख कर रहे हैं।

भाजपा कर रही तीसरे तलाक की तैयारी

झारखंड विधानसभा में पेश हुआ बजट, GST के लिए बनेगी कमेटी

गृहमंत्री से मिलने व भाजपा में शामिल होने का नरेश अग्रवाल ने किया खंडन

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -