केंद्रीय मंत्री ने इंडिया गेट पर की सफाई
केंद्रीय मंत्री ने इंडिया गेट पर की सफाई
Share:

नईदिल्ली। केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कन्नथानम आज इंडिया गेट पर सफाई कार्य का अवलोकन करने पहुॅंचे। दरअसल यहाॅं पर स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अल्फोंस ने स्वयं ही यहाॅं पर बिखरी हुईं खाली बोतलों, पान मसाला की पुड़िया, आईस्क्रीम के कप्स और सूखी पत्तियों को अपने हाथों से एकत्रित करना प्रारंभ कर दिया।

यहाॅं मौजूद लोगों से जब मंत्री ने हाथ मिलाया तो लोग उन्हें पहचान नहीं सके। इस अभियान में भागीदारी करने वालों की मंत्री ने पीठ भी थपथपाई। उन्होंने लोगों से साफ सफाई रखने की अपील की। पर्यटन मंत्री ने गोलगप्पे बेचने वाले और आइस्क्रीम का विक्रय करने वालों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि, वे लोगों से अपील करें कि जो प्लेट्स वेस्ट हो जाऐं तो फिर उसे डस्टबीन में रख दिया जाए।

मंत्रालय द्वारा जिन स्थानों पर स्वच्छता और जागरुकता संबंधी गतिविधियां चलायी जाऐंगी, उनमें उत्तराखंड में ऋषिकेश घाट, मुंबई में जुहू बीच, कोलकाता दक्षिणेश्वर मंदिर एवं बेलूर मठ, केरल में कोवलम तट तथा गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर को शामिल किया गया है।

पर्यटन मंत्री ने सफाई अभियान को लेकर कहा कि, इंडिया गेट जैसी जगह पर हर दिन सफाई होती है, हालांकि इसमें सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा, हम लोग यहां इंडिया गेट की सफाई के लिए आए हैं। स्वच्छता कार्यक्रम देश भर में चल रहा है। संदेश यह है कि हमें भारत को स्वच्छ रखना है। ना सिर्फ सरकारी कर्मचारी, बल्कि हर व्यक्ति इसमें हिस्सा लेगा।

दिल्ली और लखनऊ के युवराज क्या समझेंगे स्वच्छता से जुड़ी परेशानी!

मुंबई के बीच को साफ़ रखने के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने की फैंस से अपील

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -