दिग्विजय ने पत्नी के साथ शुरू की 3 हजार किलोमीटर की नर्मदा यात्रा
दिग्विजय ने पत्नी के साथ शुरू की 3 हजार किलोमीटर की नर्मदा यात्रा
Share:

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने अपनी पत्नी, अमृता के साथ नर्मदा पदयात्रा प्रारंभ की। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, सांसद विवेक तन्खा, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, विधायक तरूण भनोट, पूर्व मंत्री एनपी प्रजापति सहित बड़े पैमाने पर कांग्रेस नेता मौजूद थे। उन्होंने स्वस्तिवाचन और नर्मदा आरती के बाद बरमान घान, नरसिंहपुर से पदयात्रा प्रारंभ की।

उल्लेखनीय है कि, यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह लगभग 120 विधानसभा क्षेत्र में पहुॅंचेंगे। उनकी नर्मदा यात्रा करीब 3 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी होगी। उन्होंने अपनी पदयात्रा  बरमान ​से प्रारंभ की, और बरियाघाट पहुंचे, वे पदयात्रा  बरमान घाट पर ही संपन्न करेंगे। धार्मिक यात्रा के तहत दिग्विजय सिंह बरमान से करीब 6 किलोमीटर तक पैदल चले.

उन्होंने चंद्रमौलेश्वर शारदा मंदिर में पूजन किया। दिग्विजय सिंह यात्रा के दौरान पगडंडियों से जाऐंगे और यात्रा मार्ग में आने वाले मकानों में ठहरेंगे। उनकी यात्रा में प्रतिदिन करीब 12 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। उनकी यह यात्रा 6 माह तक चलेगी।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2017 का आज अंतिम दिन

हिमाचल कांग्रेस में मची चुनावी हलचल

वीरभद्र ने मांगी 'एक परिवार-एक टिकट' को लेकर छूट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -