CRPF  कमांडेंट चेतन चीता समेत 5 वीरों को कीर्ति चक्र
CRPF कमांडेंट चेतन चीता समेत 5 वीरों को कीर्ति चक्र
Share:

नईदिल्ली। भारत के 71 वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत गणराज्य के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीरता पुरस्कारों की घोषणा को स्वीकृति दी। इस बार भारतीय सेना के 2 जवानों और सीआरपीएफ के 1 कमांडेंट को मरणोपरांत कीर्ति चक्र देने की घोषणा की गई है गौरतलब है कि यह चक्र शांति काल का दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है। कीर्ती चक्र से सम्मानित होने वाले वीरों में सीआरपीएफ के कमांडेंट चेतन चीता भी शामिल हैं।

हालांकि इस बार शांतिकाल के सबसे बड़े वीरता सम्मान अशोक चक्र के लिए कोई घोषणा नहीं की गई है। इस वर्ष वीरों को 5 कीर्ति चक्र,17 शौर्य चक्र और 85 सेना मैदल, 3 नौसेना मैडल, 2 वायुसेना मैडल की घोषणा की गई है। गोरखा राइफल के हवलदार गिरीश गुरंग व नागरा रेजीमेंट के मेजर डेविड मेनलुन और सीआरपीएफ के कमांडेंट प्रमोद कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिए जाने की घोषणा की गई है।

गढ़वाल राइफल के मेजर प्रीतम सिंह कुंवर को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि मेजर कुंवर 25 मई को जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराने हेतु कीर्ति चक्र देने की घोषणा की गई है। सीआरपीएफ के कमांडेंट चेतन चीता जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेडत्र में गंभीररूप से घायल हो गए थे।

चेतन चीता बुरी तरह घायल हो गए थे। वे कोमा में थे और एम्स में उनका उपचार किया गया था। स्वस्थ्य होने के बाद उन्होंने कहा था कि वे फिर से सीआरपीएफ में काम करना चाहते हैं। राष्ट्रपति तटरक्षक वीरता पुरस्कार के तौर पर 4 सम्मान और 2 तटरक्षक सेवा मैडल दिए जाने की घोषणा भी इस दौरान हुई है।

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -