हरियाणा सरकार के विज्ञापन पर मचा बवाल
हरियाणा सरकार के विज्ञापन पर मचा बवाल
Share:

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के एक विज्ञापन पर बवाल मच गया है। दरअसल यहां पर विज्ञापन को एक पत्रिका मे प्रकाशित करवाया गया था। जिसमें कैप्शन लि खा गया था कि घूंघट की आन म्हारे हरियाणा की पहचान। इस तरह के कैप्शन पर विवाद हो गया है। दरअसल विपक्ष ने इसे भाजपा सरकार की पिछड़ी सोच बताया है मगर राज्य सरकार में मंत्री अनिल विज ने विपक्ष के इन आरोपों को नकार दिया है।

उनका कहना है कि इस तरह के आरोप गलत हैं और राज्य में महिला सशक्तीकरण हेतु आवश्यक प्रयास किए गए हैं। गौरतलब है कि कृषि संवाद नामक पत्रिका के अंक में घूंघट में लिपटी महिला की तस्वीर छपी थी। जिसने अपने सिर पर चारा ढो रखा था। इसमें जो कैशन दिया गया उसे विपक्ष ने परंपरागत न मानते हुए पिछड़ी सोच का प्रतीक माना है।

जहां कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि यह सत्ताधारी भाजपा सरकार की पिछड़ी सोच दर्शाता है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की लड़कियां हर क्षेत्र में आगे हैं अंतरिक्ष यात्रा कल्पना चावला यहीं की थीं। इतना ही नहीं तीन दिन पूर्व ही राज्य की एक युवती को मिस इंडिया से सम्मानित किया गया। यहां की लडकियों ने खेलों में उपलब्धियों को प्राप्त किया है।

हरियाणा राज्य परिवहन में क्लर्क सहित अन्य पदों पर होगी भर्ती

जुनैद के पिता ने की PM मोदी से मन की बात

ईद से एक दिन पहले मज्जिद में घुसकर ईमाम को मारा

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -