75 करोड़ का आसामी निकला राम रहीम
75 करोड़ का आसामी निकला राम रहीम
Share:

चंडीगढ़। रेप के मामले में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को लेकर जानकारी सामने आई है कि, उसके पास 74.96 करोड़ रूपए थे। ये रूपए डेरा सच्चा सौदा के एक बैंक अकाउंट में पाए गए हैं। दूसरी ओर सिरसा में लगभग 495 बैंक अकाउंट होने की जानकारी सामने आई है। इस मामले में जब जाॅंच की गई तो पता चला कि, राम रहीम के बैंक अकाउंट में 7.72 करोड़ रूपए और हनीप्रीत के 6 बैंक अकाउंट में करीब 1 करोड़ रूपए मिले हैं।

हनीप्रीत के बैंक अकाउंट को फ्रीज नहीं किया गया है। राम रहीम ने जो प्रोडक्शन कंपनी लाॅन्च की थी। उससे जुड़े करीब 20 बैंक अकाउंट्स मिले हैं। माना जा रहा है कि, इन अकाउंटस में बड़े पैमाने पर धन राशि जमा है। उल्लेखनीय है कि, डेरा सच्चा सौदा के लगभग 90 बैंक अकाउंट्स फ्रीज़ कर दिए गए थे। गुरमीत राम रहीम के बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है।

जानकारी सामने आई है कि, यह रकम डेरा सच्चा सौदा के भक्तों से गुरमीत राम रहीम, हनीप्रीत आदि को मिली थी। डेरा सच्चा सौदा के करीब 25 लाख अनुयायी हरियाणा में हैं दूसरी ओर मेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और यूएई में डेरा सच्चा सौदा के आश्रम हैं और इनके भक्त हैं। जानकारी सामने आई है कि धन को बड़े पैमाने पर फिक्स डिपॉजिट और सेविंग अकाउंट में जमा करवाया गया था।

ये एफडीज़ राम रहीम, अमरप्रीत, चरणप्रीत, जसमीत और हनीप्रीत के नाम पर हैं। दूसरी ओर डेरा सच्चा सौदा के नाम से 504 बैंक अकाउंट हैं, जिसमें से 495 सिरसा में ही हैं। इनमें 473 सेविंग्स और टर्म डिपॉजिट अकाउंट हैं। डेरा सच्चा सौदा आश्रम करीब 68 सालों से लगातार चल रहा है। ऐसे में इसके पास बड़े पैमाने पर धन, संपत्ति मौजूद हैं।

उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा की स्थापना 1948 में शाह मस्ताना महाराज ने की थी। इसके बाद शाह सतनाम महाराज को डेरे की कमान सौंप दी गई। उन्होंने 1990 में अपने अनुयायी संत गुरमीत सिंह को डेरे की कमान सौंप दी थी। इसके बाद में संत गुरमीत का नाम संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां कर दिया गया।

धर्म का कारोबार चलाने वाले बाबाओं पर अखाड़ा परिषद की नज़रें होंगी टेढ़ी

मायावती ने कहा मोदी की कथनी और करनी में अंतर

मेरा घर है पत्थर का, शीशे के घर वालों को लगी चोट- राधे माँ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -