अब पत्थरबाजों का सामना करेंगी प्लास्टिक की गोलियां
अब पत्थरबाजों का सामना करेंगी प्लास्टिक की गोलियां
Share:

मेरठ। कश्मीर में हिंसा और उपद्रव के हालातों को रोकने के लिए, प्लास्टिक की करीब 21 हजार गोलियां भेजी गई हैं। ये गोलियां केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल ने भेजी हैं। इन गोलियों को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने भेजा है। ये गोलियां एके सीरिज़ की गोलियों में उपयोग की जा सकेंगी। गौरतलब है कि, सुरक्षा बलों द्वारा पैलेट गन के उपयोग का विरोध, कश्मीर में कई बार किया जाता रहा है।

पैलेट गन चलाने के दौरान, कई बार घातक परिणाम सामने आ चुके हैं, इसके बाद सुरक्षा बलों के लिए विशेष प्रकार के गोले भेजे गए, जिनमें मिर्च का प्रयोग किया जाता था लेकिन, इसके बाद भी हिंसक हालात नियंत्रित न होने पर फिर, पैलेट गन के उपयोग की चर्चा हुई। इसके साथ ही पैलेट गन के विकल्प, को लेकर भी कई लोगों ने चर्चा करने की मांग की।

अब जानकारी सामने आई है कि, प्लास्टिक की ये गोलियां पैलेटगन के विकल्प के तौर पर अपनाई जा सकती हैं। इससे भीड़ नियंत्रण आसान हो सकेगा और, पत्थरबाजों का सामना किया जा सकेगा। ये गोलियां आसानी से राईफ्ल्स में फिट हो सकेंगी। इनका निर्माण डीआरडीओ द्वारा किए जाने से माना जा रहा है कि रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

कश्मीर में चोटी कटने पर किया विरोध

अब अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगी नई रक्षा मंत्री

आतंकी हमले की पड़ताल में सामने आए कारण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -