अयोध्या में नज़र आएगा पुष्पक विमान
अयोध्या में नज़र आएगा पुष्पक विमान
Share:

अयोध्या। अयोध्या में भगवान श्री राम का दौर एक बार फिर जीवंत हो उठेगा। अभी तक लोग पुष्पक विमान के आसमान में उड़ने की कल्पना ही करते आए हैं। मगर इस बार त्रेता युग की इस घटना को वे अपनी आंखों से कलियुग में घटता हुआ देख पाऐंगे। दरअसल, राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुनि वशिष्ठ के तौर पर पुष्पक विमान की प्रतिकृति के तौर पर सजाए गए हेलीकाॅप्टर से अयोध्या में उतरेंगे।

वे भगवान श्री राम का स्वागत करेंगे। इसी के साथ श्री राम मंदिर के निर्माण की बात सभी के बीच नज़र आएगी। दीपावली के अवसर पर रूप चतुर्दशी पर सरयू नदी के तटों को भव्यता प्रदान की गई है। आकर्षक अंदाज़ में इन तटों को सजाया गया है।

गौरतलब है कि, यहां की आत्मा में भगवान श्री राम का वास माना जाता है। आज सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर, विशेषतौर पर तैयारी की जाएगी। अयोध्या में सरयू नदी के सहस्त्रधारा घाट पर आरती की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को लेकर फैजाबाद से अयोध्या तक स्वागत द्वार बनाए गए हैं।

सरयू नदी पर वर्ष 2013 से ही भव्य और सुन्दर आरती होती आई है। यहां करीब 11 दीपों से आरती की जाती रही है। आज सीएम योगी आदित्यनाथ के आयोजन के लिए व्यापक पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। इस आयोजन में अवधपुर और जनकपुर के तौर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी शामिल होंगे।

CM योगी आदित्यनाथ आज पहुंचेंगे अयोध्या, मनेगा दीपावली का जश्न

ताजमहल विवाद के बाद,आगरा जाऐंगे CM योगी आदित्यनाथ

पूजा नहीं करने वाले भी लगा रहे तिलक - शिवराज

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -