गोधरा में आज राहुल का रोड शो, अहमदाबाद में निकलेगी स्मृति ईरानी की गौरव यात्रा
गोधरा में आज राहुल का रोड शो, अहमदाबाद में निकलेगी स्मृति ईरानी की गौरव यात्रा
Share:

अहमदाबाद। भाजपा और कांग्रेस गुजरात में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने प्रचार - प्रसार में लग गई हैं। ऐसे में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात दौरा कर भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला कर रहे हैं। इन दिनों वे मध्य गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में यात्राऐं कर रहे हैं, यहां रैलियों के माध्यम से वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा की सरकारों पर राजनीतिक आरोप लगा रहे हैं।

अब वे आज गोधरा पहुंचेंगे। यहां राहुल गांधी का रोड शो होगा। राहुल गांधी गोधरा शहर के गांधी चौक, बुरावाव चौराहा और बामनिया चौक क्षेत्र में जाऐंगे। गोधरा में उनका उद्बोधन होगा। वे बस में सवार होकर ही लोगों को संबोधित करेंगे। हालांकि राहुल रोड शो और संबोधन के लिए बस की छत पर मौजूद हो सकते हैं, जिससे लोग उन्हें देख सकें। राजनीतिक तौर पर माना जा रहा है कि गुजरात में भाजपा कुछ कमजोर पड़ रही है।

पाटीदार आंदोलन और कुछ अन्य मसलों पर राज्य सरकार से लोग संतुष्ट नहीं है ऐसे में कांग्रेस अपने लिए अवसर तलाश रही है। हालांकि गुजरात में हुए गोधरा कांड के बाद भाजपा कथित तौर पर राज्य में और मजबूत हुई। 1995 के बाद अब तक भाजपा सरकार राज्य में रही है।

मगर अब यहां कांग्रेस जोर आजमाईश कर रही है ऐसे में भाजपा को भी यहां पर अपने प्रचार में काफी मशक्कत करना पड़ रही है। कांग्रेस पीएम मोदी द्वारा रखे गए गुजरात माडल की आलोचना करने में लगी है तो दूसरी ओर भाजपा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी कोे गौरव यात्रा के माध्यम से प्रचार के लिए अहमदाबाद भेज रही है। यहां दोनों नेता गौरव यात्रा निकालेंगे। गुजरात में चुनाव के पहले व्यापक प्रचार प्रारंभ हो गया है। कांग्रेस और भाजपा अपने प्रयासों में लगे हैं।

स्टैंड अप इंडिया पर सीताराम येचुरी ने किया इस तरह का वार

RSS में महिलाओं को शार्टस में देखने पर राहुल ने ये कहा

CM वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने मांगा टिकट

राहुल गांधी ने अमेठी का बंटाढार कर दिया : अमित शाह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -