साक्षी महाराज ने फिर दिया विवादित बयान
साक्षी महाराज ने फिर दिया विवादित बयान
Share:

जयपुर। विवादास्पद बयान देने के लिए पहचाने जाने वाले , उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने अपने बड़बोलेपन से फिर विवाद निर्मित किया है। इस बार उन्होंने कहा है कि, जो प्रेमी जोड़े सार्वजनिकतौर पर प्रेम का प्रदर्शन करते हैं, उन्हें जेल में डाल देना चाहिए। उनका कहना था कि, अक्सर ये जोड़े पार्क में या अन्य स्थलों पर शालीन व्यवहार नहीं करते हैं। ऐसे में कुछ गलत होने के पूर्व इन जोड़ों के विरूद्ध कार्रवाई की जाना चाहिए।

इन जोड़ों को जेल भेजा जाना उचित होगा।  सामान्यतः  इन जोड़ों को नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है मगर, बलात्कार होने पर पुलिस कार्रवाई की मांग की जाती है। दूसरी ओर साक्षी महाराज ने जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि,कुछ नेता वोट के लिए फर्जी बाबाओं का सहारा लेते हैं,हालांकि मेरा राम रहीम से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने बाबा रामपाल पर भी टिप्पणी की और कहा कि, इस तरह से मदद लेने वाले राजनेताओं को ही इस बारे में सोचना होगा। उल्लेखनीय है कि, वे कथित तौर पर हिंदूत्व को लेकर, बीफ मामले को लेकर विवादित बयान देते रहे हैं। इससे कई बार जमकर बवाल मच चुका है। विरोधी, सांसद साक्षी महाराज के बयान की आलोचना करने में सक्रिय रहते हैं।

नरोदा पाटिया दंगा मामले में अमित शाह की गवाही

सामने आई अमरसिंह की तल्खी

टोल फ्री यूपी बीजेपी अध्यक्ष

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -