UP में गांवों को शहरों से जोड़ेंगी संकल्प बसें, योगी ने किया शुभारंभ
UP में गांवों को शहरों से जोड़ेंगी संकल्प बसें, योगी ने किया शुभारंभ
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 50 संकल्प सेवा बसों का शुभारंभ किया। इन बसों को करीब 6 हजार गांवों में चलाया जाएगा। ये बसें गांवों को शहरों से जोड़ने का कार्य करेंगी। इससे करीब 13 लाख लोगों को लाभ होगा। मिली जानकारी के अनुसार, बसों का किराया साधारण बस सेवा से लगभग 30 प्रतिशत कम होगा। इन बसों को भगवा रंग दिया गया है।

राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि, उत्तरप्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। उत्तरप्रदेश में बेहतर बस सेवा का लाभ लोगों को मिले। इस हेतु सरकार तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि, शहीदों के गांवों को शहरों से जोड़ा जाएगा, ऐसे में गौरव पथ का निर्माण होगा। जो बसें खराब हैं और, उनकी हालत धक्कामार हो रही है उनके खिलाफ सरकार कार्य कर रही है।

सरकार चाहती है कि, परिवहन व्यवस्था सुधरे। उन्होंने कहा कि, सरकार ने संकल्प बस सेवा का प्रारंभ इसलिए किया है क्योंकि, गांवों को शहरों से जोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि, यूपी में 4 वर्षों में प्रति वर्ष 9563 गांवों को जोड़ा जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

1 अप्रैल 2017 से अब तक 4766 गांवों को शहरों से जोड़ा जा चुका है। वित्तीय वर्ष 2016- 2017 में नवम्बर 2017 तक 4797 गांवों को शहरों से जोड़ने का लक्ष्य है। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे। दोपहर करीब 1 बजे वे मुख्यमंत्री इंदिरा प्रतिष्ठान में बेटी बचाओ, रोशनी बढ़ाओ कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज से अमेठी दौरे पर

बीजेपी विधायक की गुंडागर्दी,दरोगा को पीटा

पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों में नकली किन्नरों का आतंक

नकली नोट छापने वाला गिरोह धराया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -