नीतीश कैसे दे सकते हैं भ्रष्टाचारियों का साथ: मोदी
नीतीश कैसे दे सकते हैं भ्रष्टाचारियों का साथ: मोदी
Share:

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के करीब 22 स्थानों पर आयकर विभाग द्वारा छापामार कार्रवाई किए जाने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने अपने राजनीतिक हमले तेज़ कर दिए हैं। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि अब तो प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह सोचना चाहिए कि वे घोटालों और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के साथ सरकार किस तरह से चला सकते हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड में ही लालू प्रसाद यादव पर चार मामले चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कई नाम हैं जो कि 8 हजार करोड़ रूपए के मनी लाॅन्ड्रिंग मसले में जेल में बंद थे। इन लोगों में वीरेंद्र जैन, प्रेमचंद्र गुप्ता, ओपी कत्याल, अशोक बन्थिया, कांति सिंह, रघुनाथ झा आदि शामिल थे। विवेक नागपाल ने लालू यादव के परिवार को को दिल्ली की बहुमूल्य जमीन दी थी।

लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने उक्त कंपनी को 1 लाख रूपए में खरीद लिया था। आरोप लगाए गए हैं कि मीसा भारती और उनके पति ने असंगत तरह से सस्ते दामों पर जमीन की खरीदी की जबकि इससे उन्होंने करोड़ों का लाभ लिया। उन पर मिशैल प्रिंटर्स और पैकर्स के माध्यम से पैसे की हेरफेर करने का आरोप लगाया गया था।

पूर्व मंत्रियों ने स्वीकारा लालू परिवार को उपहार में दी थी कीमती ज़मीन

नीतीश-लालू अलग हों तो हम नीतीश के साथ

राबड़ी ने कहा अब भाजपा मेरे बेटी -दामाद को बदनाम कर रही

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -