योगी आदित्यनाथ सरकार ने किए 25 अधिकारियों के तबादले
योगी आदित्यनाथ सरकार ने किए 25 अधिकारियों के तबादले
Share:

लखनऊ। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों को जो कि उत्तरप्रदेश राज्य में सेवारत हैं उन्हें राज्य की सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने स्थानांतरित कर दिया है। दूसरी ओर जानकारी सामने आई है कि शिक्षा एवं आयुष विभाग की अपर मुख्य सचिव अनीता भटनागर जैन को आयुष विभाग के पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। जिन अधिकारियों को यहां से वहां किया गया है उनमें नगर निगम अयोध्या और मथुरा, वृन्दावन व नए आयुक्तों की नियुक्ति की गई है।

तो दूसरी ओर परिवहन विभाग के प्रबन्ध निदेशक रवींद्र नायक को आजमगढ़ का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मनोरंजन कर विभाग के विशेष सचिव एस राजलिंगम को अयोध्या फैजाबाद के नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. उज्जवल कुमार को मथुरा वृन्दावन नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। बकि आयुष विभाग के स्थानांरणाधीन सचिव सुधीर कुमार दीक्षित का स्थानातंरण रद करते हुए उनके पद पर बनाये रखा।

इससे पहले उन्हें आजमगढ का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया था।मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश प्रशासन और प्रबन्ध अकादमी के अपर निदेशक जगदीश लोकसेवा आयोग का सचिव नियुक्त किया गय है। उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी के अपर निदेशक जगदीश को लोक सेवा आयोग का सचिव बनाया गया है।सूत्रों ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष विभाग की अपर मुख्य सचिव अनीता भटनागर जैन को आयुष विभाग के पद के अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त करते हुए चिकित्सा एव शिक्षा विभाग के पद पर पूर्ववत बनाये रखा है।

UP में 40 आईएएस और 6 पीएससी लेवल आॅफिसर्स के तबादले

बीजेपी सदस्य के पति के खिलाफ कार्रवाई करने वाली श्रेष्ठा ठाकुर का ट्रांसफर

योगी आदित्यनाथ सरकार ने सहारनपुर हिंसा की रिपोर्ट गृहमंत्रालय को सौंपी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -