वीरभद्र ने मांगी 'एक परिवार-एक टिकट' को लेकर छूट
वीरभद्र ने मांगी 'एक परिवार-एक टिकट' को लेकर छूट
Share:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में हलचल मची हुई है। राज्य के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू आदि ने दिल्ली में पार्टी के आलाकमान और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से भेंट की। इन नेताओं ने पार्टी में टिकट वितरण को लेकर चर्चा की। पार्टी के टिकट वितरण को लेकर जानकारी सामने आई है कि, पार्टी इस बार कुछ अलग तरह से टिकट वितरण का कार्य करने जा रही है। टिकट प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले कांग्रेस सदस्य को एक प्रोफार्मा भरकर जमा करना होगा। यह आवेदन 5 अक्टूबर तक भरकर देना होगा। जो कि पार्टी के ब्लाक, जिला और राज्य कार्यालय में जमा किया जा सकेगा। आवेदन के साथ आवेदक को 25 हजार रूपए का शुल्क देना होगा।

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के प्रत्याशियों को करीब 15 हजार रूपए का शुल्क जमा करना होगा। टिकट हेतु आवेदन मौजूदा सरकार के मंत्रियों, विधायकों को भी करना होगा। हालांकि पार्टी अध्यक्ष टिकट वितरण में शामिल नहीं होंगे। आवेदक को अपनी आय के स्त्रोत, संपत्ती, उस पर चल रहे प्रकरणों आदि की जानकारी देना होगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि, बागियों के खिलाफ अब एक्शन लिया जाएगा। जिसके तहत कांग्रेस लीडर यदुपति का निष्कासन किया जा सकता है। यदुपति पर वर्ष 2012 और वर्ष 2014 में पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने का आरोप लगाया गया है।

उन पर आरोप है कि, वे पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे। पार्टी अध्यक्ष ने टिकट वितरण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सुक्खू ने कहा कि पार्टी राज्य की सत्ता में वापसी करेगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली सरकार से लोग परेशान हैं, लोगों को महंगाई ने मुश्किल में डाल रखा है। इन सभी कारणों से प्रदेश में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों को सभी के सामने रखा। राहुल गांधी के साथ की गई चर्चा में राज्य के मुख्यमंत्री वीरभद्रसिंह ने एक परिवार एक टिकट के पार्टी के सिद्धांत में हिमाचल के लिए छूट मांगी।

उन्होंने कहा कि, राज्य में कई ऐसे नेता है जिनके परिवार के दूसरे सदस्य भी चुनाव जीतने का दम रखते हैं। ऐसा कर उन्होंने खुद अपने बेटे विक्रमादित्य के चुनाव लड़ने का रास्ता बनाने की कोशिश की है क्योंकि वे बेटे के लिए शिमला ग्रामीण सीट छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं। साथ ही कहा था कि उनके पास चुनाव लड़ने की कई सीट उपलब्ध हैं। सीएम सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत की काफी संभावनाऐं हैं, पार्टी ने सत्ता में रहते हुए कई विकास कार्य किए हैं, और यहा कांग्रेस की स्थिति काफी अच्छी है।

CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोटबंदी का समर्थन

छुट्टी पर भेजा तो दूंगा इस्तीफा- BHU VC

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2017 का आज अंतिम दिन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -