अविवाहित मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में शामिल हुआ योगी आदित्यनाथ का नाम
अविवाहित मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में शामिल हुआ योगी आदित्यनाथ का नाम
Share:

नई दिल्ली। देशभर में ऐसे कई नेता हैं जिन्होंने विवाह नहीं किया और अपना जीवन देश के नाम कर दिया। इन नामों में जहां केंद्रीय मंत्री उमा भारती का नाम शामिल है वहीं बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती का नाम भी लिया जाता है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अब तक विवाह नहीं किया है और उनके अविवाहित होने की चर्चा रहती है। मगर देश के कुछ राज्यों में ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो अविवाहित हैं।

उन नामों में अब एक और नाम जुड़ गया है योगी आदित्यनाथ का। योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ के महंत हैं और गोरखपुर के सांसद थे। मगर अब वे उत्तरप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री हैं। ऐसे 5 राज्य हैं जहां अविवाहित मुख्यमंत्रियों ने कमान संभाल रखी है। मिली जानकारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने कुछ समय पूर्व ही अपना घर और परिवार छोड़ दिया था। उनका नाम अजय सिंह नेगी था। मगर एमएससी में रिसर्च करने के दौरान ही उनकी भेंट गोरक्षपीठ के महंत संत अवैद्यनाथ से हुई थी जिसके बाद उनका जीवन बदल गया था और वे सन्यासी हो गए थे।

अब उनके हाथ में मुख्यमंत्री पद की कमान है। हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विवाह नहीं किया है। 62 वर्ष के मनोहर लाल खट्टर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हुए हैं। वे वर्ष 2014 से हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। असम राज्य में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने भी विवाह नहीं किया है।

 वे केंद्रीय मंत्री बने लेकिन असम में भाजपा नेतृत्ववाली सरकार के गठन के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया। दूसरी ओर ओडिशा में नवीन पटनायक ने भी विवाह नहीं किया है। वे स्वयं कहते रहे हैं कि परिवारवाद का विवाद न हो इसलिए वे अविवाहित हैं। इसी तरह से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी विवाह नहीं किया है। उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की स्थिति पश्चिम बंगाल में काफी मजबूत है।

योगी सरकार बनने के बाद UP में बीएसपी नेता मोहम्मद शमी की हत्या

UP सीएम आदित्यनाथ ने मांगा मंत्रियों से संपत्ति का ब्यौरा

दिग्वजय ने कहा नई कांग्रेस बनाने की है जरूरत

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -