मनचलों ने ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, पिटाई के दौरान मौत

बेगूसराय ​: पटना के बेगूसराय क्षेत्र में लड़कियों को परेशान करने वाले दो मनचलों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि दोनों ही युवकों का आपराधिक रिकाॅर्ड था। मामले में कहा जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा दोनों का विरोध करने पर उन्होंने गोलियां भी चलाई थीं। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया था। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय के रामदीरी गांव में रहने वाले मनचले यहां की लड़कियों को परेशान किया करते थे। इस दौरान जब ये छात्राऐं स्कूल से लौट रही थीं तो कन्हैया और श्रवण नामक मनचलों ने उनके साथ बदसलूकी की।

जिसके बाद छात्रा ने अपने परिजन से इसकी शिकायत की। मामले को लेकर ग्रामीण भड़क उठे। जब ग्रामीण दोनों लड़कों से चर्चा करने पहुंचे तो उन्होंने ग्रामीणों पर ही गोलियां चली दीं। जिसके बाद एक ग्रामीण गंभीररूप से घायल हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने मनचलों को पीट दिया। ग्रामीणों द्वारा पिटाई किए जाने से मनचलों ने दम तोड़ दिया। मामले को लेकर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।

Related News