पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पर लगा 29 हज़ार का जुर्माना, चंडीगढ़ में बिना अनुमति के लगाए थे पार्टी के पोस्टर

अमृतसर: पंजाब कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को बिना अनुमति के चंडीगढ़ में पोस्टर और बैनर लगाना भारी पड़ गया है। चंडीगढ़ नगर निगम ने इसे लेकर वडिंग को नोटिस जारी किया है और उन पर 29,390 रुपए का जुर्माना ठोंका है। दरअसल, चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित कांग्रेस भवन में शुक्रवार को पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वड़िंग का शपथ ग्रहण कार्यक्रम था। इसे लेकर उनके स्वागत के लिए नियमों को नज़रअंदाज़ करते हुए पेड़ों पर पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। 

आयुक्त आनिंदिता मित्रा के निर्देश पर निगम ने फ़ौरन कार्रवाई करते हुए तमाम पोस्टरों को जब्त कर लिया। बता दें कि इससे पहले पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में भी ऐसा ही हुआ था, मगर उस समय निगम कोई कार्रवाई नहीं कर सका था। इसे लेकर कई तरह के सवाल खड़े हुए थे। चंडीगढ़ नगर निगम सहित सीएम चन्नी की भी बहुत आलोचना हुई थी।

पदभार ग्रहण करने के बाद कांग्रेस नेता वडिंग ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने और चुनौतियों का सामना करने के लिए अनुशासन, समर्पण और संवाद' आवश्यक है। 3डी का मंत्र देते हुए पंजाब के पूर्व परिवहन मंत्री वडिंग ने चेतावनी दी है कि कांग्रेस को कमजोर करने कि कोशिश करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बहुबली MLA राजा भैया फिर मुश्किलों में, करीबी MLC अक्षय प्रताप के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

'सीक्रेट बात हुई, अब होगा खेल..', RJD की इफ्तार दावत में CM नीतीश के शामिल होने के बाद बोले तेज प्रताप

कौन थे वीर कुंवर सिंह? जिनके विजयोत्सव पर आरा जा रहे हैं अमित शाह

 

Related News