गुजरात में 300 लोगों ने बदला अपना धर्म

अहमदाबाद। अहमदाबाद और वड़ोदरा में करीब 300 से अधिक दलितों ने अपना धर्म परिवर्तन करवा लिया। हालांकि इन लोगों ने बौद्ध धर्म को अपनाया है लेकिन, धर्म परिवर्तन की इस घटना को लेकर राजनीतिक क्षेत्र में चर्चा रही। उल्लेखनीय है कि, गुजरात में आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी व कुछ अन्य राजनीतिक दल, दलित मसले को भुना सकते हैं।

चुनावी कार्यक्रम के पहले दलितों द्वारा धर्म परिवर्तन का मसला राजनीतिक तूल पकड़ सकता है। इन लोगों ने एक समारोह में धर्म परिवर्तन किया। धर्म परिवर्तन कर बौद्ध धर्म की दीक्षा प्राप्त करने वालों में लगभग 50 महिलाऐं शामिल थीं। इस मामले में गुजरात बौद्ध एकेडमी के सचिव रमेश बांकर ने कहा कि, संगठन की ओर से आयोजित किए गए, एक कार्यक्रम में लगभग 200 दलित शामिल हुए।

गौरतलब है कि, भगवान बुद्ध ने परिनिर्वाण प्राप्त करने हेतु कुशीनगर में अपने शरीर का त्याग किया था। कार्यक्रम को लेकर बीएसपी के क्षेत्रीय समन्वयक रोहित ने कहा कि, कार्यक्रम के पीछे कोई महत्वपूर्ण संगठन नहीं था, करीब 100 से अधिक लोगों ने स्वैच्छिक तौर पर धर्मांतरण किया है। बौद्ध धर्म के लिए अशोक विजय दशमी इसलिए अहम है, क्योंकि इसी दिन अंबेडकर ने 1956 में नागपुर में लाखों लोगों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था। अंबेडकर ने विजय दशमी का दिन इसलिए चुना कि, इसी दिन सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी।

विजयादशमी पर होता है कलम और तलवार का पूजन

हाथों की रेखा से जानिये अपने आने वाले कल के बारे में

राहुल ने गुजरात में चला किसान कार्ड

PKL: गुजरात और पटना के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने मारी बाजी

Related News