5 पत्नियों वाला पति हर साल करता है नई-शादी, राज खुला तो सब रहगए दंग

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक महिला ने अपने इंजीनियर पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। DSP से मदद मांगते हुए उसने कहा, "मेरा पति हर साल नई दुल्हन से शादी कर रहा है। अब तक वह पांच शादियां कर चुका है। मैंने उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, किन्तु पुलिस ने अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया है। अब वह विदेश भागने की फिराक में है।" महिला की दर्द भरी दास्तान सुनने के बाद डीएसपी ने पुलिस को मामले में कार्रवाई करने का आदेश दिया।

पीड़ित महिला का नाम ममता जमरा है। वह बृहस्पतिवार को एसपी ऑफिस पहुंची एवं वहां रोते-बिलखते DSP को अपनी पूरी आपबीती सुनाई। उसने बताया, "मेरी शादी 23 मई 2018 को मुरार तिकोनिया निवासी रमेश सिंह शेखर के बेटे रुस्तम सिंह शेखर से हुई थी। शादी के पश्चात् पति एवं ससुराल वाले मुझे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मैंने सब कुछ सहा, यह सोचकर कि पति सुधर जाएगा। किन्तु जब वह और ससुराल वाले नहीं सुधरे, तो मैंने 2022 में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। वह केस अभी कोर्ट में विचाराधीन है।" महिला ने आरोप लगाया कि शादी के पश्चात् उसका सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति कंपनी के काम का हवाला देते हुए ज्यादातर समय घर से गायब रहता था। जब उसने छानबीन की, तो पता चला कि पति के कई अफेयर चल रहे हैं। इसके बाद उसने और भी चौंकाने वाली खबर सुनी—पति अपने हाई प्रोफाइल स्टेटस का दिखावा करते हुए प्रत्येक वर्ष नई शादी करता है, जिसे जानकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

महिला के अनुसार, इस काम में उसकी बहनें और जीजा भी उसकी मदद कर रहे हैं। बीते वर्ष ही उसके पति ने राजस्थान के भरतपुर जाकर ज्योति गोयल नाम की लड़की से शादी की, जो उसकी पांचवीं पत्नी है। पीड़िता ने स्वयं को अपने पति की पहली पत्नी बताया तथा कहा कि उसका पति एक विदेशी कंपनी में काम करता है, किन्तु अब तक अपने खिलाफ दर्ज मामलों की सुनवाई में पेश नहीं हुआ है। उसके खिलाफ कई वारंट भी जारी हो चुके हैं, मगर पुलिस ने अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया। डीएसपी को महिला ने कहा, "अब मेरा पति विदेश भागने की फिराक में है। मैं चाहती हूं कि उसका पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए जाएं। मुझे बस न्याय चाहिए और कुछ नहीं।" डीएसपी किरण अहिरवार ने महिला की बात सुनकर पुलिस को आदेश दिया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। फिलहाल मामले में तहकीकात जारी है।

100 साल पुराना पीपल का पेड़ बहाकर ले गई गंगा, कई जिलों में मचा हाहाकार

'24 घंटे के लिए पुलिस हटा दो, फिर हम...', नितेश-राणा ने फिर दिया विवादित बयान

आधी रात को 5 दोस्तों ने की शराब पार्टी, 4 दिन में सभी की मौत

Related News