2 मंजिला घर में लगी भयंकर आग, जान बचाने के लिए ऊपर से कूद गई लड़की, हुई मौत

सागर: मध्य प्रदेश के सागर से एक बड़ी घटना सामने आई है यहाँ एक भीषण अग्निकांड में 13 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। जबकि, उसकी मां और भाई इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। कहा जा रहा है कि यहां 2 मंजिला मकान आग की लपटों की चपेट में आ गया था। जिससे परिवार बुरी तरह घिर गया था। घबराहट में 13 वर्षीय लड़की दूसरी मंजिल से नीचे कूद गई। जिससे उसे गंभीर चोट आई तथा उसकी मौत हो गई।

वहीं, दुर्घटना में लड़की की मां और भाई बेहोश हो गए, जिनको उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। मकान में आग लगने की यह घटना रविवार को तड़के लगभग 3।30 बजे हुई मगर आग पर प्रातः 6 बजे जाकर नियंत्रण पाया गया। पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के सागर शहर में रविवार को एक 2 मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई थी। इससे डरकर 13 वर्षीय लड़की दूसरी मंजिल से नीचे कूद गई। जिस वजह से उसकी मौत हो गई। मृतक लड़की का भाई और मां इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक यश बिजोलिया ने बताया कि मृतका का नाम एंजल जैन था। एंजल जैन पुणे की रहने वाली थी। वह कुछ दिन पहले परिवार समेत अपने रिश्तेदारों के यहां रामपुरा क्षेत्र में रहने आई थी। प्रथम दृष्टया तहकीकात से पता चला है कि आग बिजली के शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि घर में आग लगी थी तब बाहर लोग चिल्ला रहे थे। भीड़ में एंजल के नाना भी उपस्थित थे। उन्होंने एंजल को सलाह दी कि वह मकान के पास लगी तिरपाल पर कूद जाए तो बच जाएगी। एंजल जैन तिरपाल पर कूदी अवश्य मगर उसके वजन से प्लास्टिक की तिरपाल फट गई। इससे वह सिर के बल सीधे नीचे जा गिरी। उसका सिर सीसी सड़क से जा टकराया जिससे उसे गंभीर चोट लगी। इससे उसकी मौत हो गई।

रोजाना आंवला खाने के क्या फायदे हैं?

झारखंड के छात्र राम राउत की इटली में रहस्यमयी मौत, परिवार ने सरकार से लगाई शव लाने की गुहार

पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर ऐसा क्या कह गए मंत्री जमीर अहमद, जो लोग बोले- Boycott Maldives

Related News