महावीर जन्म कल्याणक पर गुरूदेव महापूजन

उज्जैन। महावीर जन्मकल्याण महोत्सव एवं नवपद ओलीजी की नौ दिवसीय आराधना के चलते श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरिश्वर गुरूदेव की महापूजा का आयोजन मुनिराज चंद्रयश विजय एवं वेराग्य यश म.सा. की पावन निश्रा में श्री ऋषभदेव छगनीराम पेढ़ी खाराकुआ जैन मंदिर में सैकड़ों गुरूभक्तों की उपस्थिति में हुआ। नवपद ओलीजी के लाभार्थी परिवार भीनमाल निवासी पृथ्वीराज दीपककुमार मोरखिया द्वारा आयोजित पूजन में मुनिराज के साथ ही विधिकारक एवं सगीतकारक द्वारा संगीतमय पूजा पढ़ाई गई। मुनिराज द्वारा सातों पूजा के भाव बतलाते हुए गुरूदेव श्री के शासन प्रभावक कार्यों एवं गुणों का उल्लेख किया। साथ ही आचार्य विश्वरत्नसागरजी एवं तीर्थरत्न सागर, उत्तम रत्नसागरजी म.सा. की पावन निश्रा भी महापूजन में प्राप्त हुई। राजेन्द्र पटवा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई।

आरती उतारकर ली अहिंसा की शपथ

भगवान महावीर के जयकारे के साथ निकली प्रभात फेरी

महावीर जन्मकल्याण पर लघुनाटिका की प्रस्तुति

 

 

Related News