केजरीवाल तो नहीं चाहते, फिर क्यों AAP के साथ गठबंधन चाहते हैं राहुल गांधी ?

चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन के इच्छुक बताए जा रहे हैं। सूत्रों ने ये दावा किया है। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने सोमवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के दौरान AAP के साथ गठबंधन की संभावना पर हरियाणा कांग्रेस नेताओं की राय मांगी।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस और आप ने हरियाणा, गुजरात, गोवा, दिल्ली और चंडीगढ़ में मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। पिछले महीने वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने एक इंटरव्यू में हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए AAP के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार किया था और कहा था कि उनकी पार्टी राज्य में एक मजबूत खिलाड़ी है और वह अकेले ही चुनाव लड़ेगी। इस वर्ष की शुरुआत में दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उनकी पार्टी अपने बलबूते पर हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ।

इस बीच, सूत्रों के अनुसार, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को उनके गढ़ गढ़ी सांपला-किलोई से मैदान में उतारा जा सकता है, जबकि राज्य कांग्रेस प्रमुख उदयभान होडल से चुनाव लड़ सकते हैं। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं और यहां 5 अक्टूबर को मतदान होगा। नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

'PDP मानवाधिकारों की बात करती है..', महबूबा की पार्टी में शामिल हुए हुर्रियत नेता गिलानी

जम्मू कश्मीर चुनाव पर CEC की बैठक, उम्मीदवारों के नाम पर हुआ मंथन

मथुरा में इमारत की दीवार गिरी, एक की मौत, चार घायल

Related News