'अब्बा ने कई लोगों को बनाया मुस्लिम..', भगोड़े जाकिर नाइक के बेटे का बयान

नई दिल्ली: भगोड़ा इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक और उसका बेटा फारिक नाइक, जिन पर मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद से जुड़े कई आरोप हैं, 5 अक्टूबर को पाकिस्तान की यात्रा करने वाले हैं। यह दौरा पाकिस्तान सरकार के निमंत्रण पर हो रहा है। जाकिर नाइक फिलहाल अपने परिवार के साथ भारत से बाहर है, उसे भारत सरकार ने भगोड़ा अपराधी घोषित कर रखा है। फारिक नाइक ने एक पाकिस्तानी यूट्यूबर नदीर अली के शो में इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनका परिवार विवाद के समय भारत में नहीं था, बल्कि मक्का में था। फारिक ने यह भी कहा कि मीडिया ने उनके पिता के भारत से भागने की खबरें गलत तरीके से फैलाईं।

 

फारिक ने 2016 में ढाका में हुए बम धमाकों का जिक्र किया, जहां हमलावरों ने जाकिर नाइक के वीडियो से प्रेरित होने का दावा किया था। लेकिन फारिक ने अपने पिता के इस धमाके से कोई संबंध होने से इनकार किया और कहा कि जाकिर नाइक के बयान आतंकवाद के खिलाफ थे। उसने बताया कि विवाद के बावजूद जाकिर नाइक भारत लौटना चाहते थे, लेकिन मीडिया द्वारा मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने के कारण उन्होंने यह विचार त्याग दिया। बता दें कि बीते कुछ सालों में पकड़े गए कई आतंकियों ने कबूला है कि वो इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के वीडियो देखकर आतंकी बने।

फारिक ने यह भी कहा कि भारत सरकार उनके पिता को वापस आने की सलाह दे रही थी, ताकि उनके खिलाफ आरोपों की जांच की जा सके। हालांकि, फारिक का मानना है कि कई देशों में झूठे मामलों में लोगों को जेल में डाल दिया जाता है, और इसी कारण जाकिर नाइक ने भारत वापस न जाने का निर्णय लिया। फारिक ने यह भी आशंका जताई कि अगर उनका परिवार भारत लौटता है, तो उनके खिलाफ भी मुकदमे दर्ज हो सकते हैं, जिन्हें सुलझाने में सालों लग जाएंगे।

धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर बात करते हुए फारिक ने कहा कि जब वह भारत में था, तब उसे एक इस्लामिक संगठन से जोड़ा जाता था। अब वह मलेशिया में रह रहा है, जहां इस्लाम स्वीकार करने की दर बढ़ रही है। फारिक ने बताया कि 9/11 के बाद पश्चिमी देशों में इस्लाम कबूल करने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ी है। फारिक ने यह भी बताया कि उसने खुद दो-तीन लोगों को इस्लाम कबूल कराया है, जबकि उनके पिता के सोशल मीडिया और लाइव टीवी पर आने के बाद कई लोगों ने इस्लाम अपनाया है। इंटरव्यू के अंत में फारिक ने कहा कि उसे भारत की बहुत याद आती है, लेकिन अब वह मलेशिया में अपने परिवार के साथ सुकून से रह रहा है, जो एक मुस्लिम देश है और जहां इस्लामिक माहौल है।

'खरीफ-रबी की फसलों में अंतर भी जानते हैं राहुल..', MSP पर अमित शाह का हमला

'कश्मीर' मुद्दे पर एकसाथ आए 57 मुस्लिम देश, भारत के खिलाफ जमकर उगला जहर

पड़ोसी के यहाँ मिला 3-दिन से लापता मासूम का शव, मामला जानकर काँप उठेगी रूह

Related News