अयोध्या: रामनगरी पहुँचने वाले हैं अपर मुख्य सचिव गृह, लेंगे दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा

लखनऊ: अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकीं हैं। जश्न मनाने के लिए लोग बेताब हैं। आप जानते ही होंगे हर साल प्रदेश सरकार यहाँ तैयारियां करवाती हैं ऐसे में इस बार भी भव्य दीपोत्सव के लिए पूरी तैयारी होने लगी है। आज यानी रविवार को प्रदेश के सबसे बड़े अफसर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और एडीजी जोन एसएन साबत अयोध्या का दौरा करने वाले हैं।

जी हाँ, मिली जानकारी के मुताबिक अफसर दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जा रहे हैं। इसी के साथ वह राम की पैड़ी व राम कथा पार्क का निरीक्षण भी करने जा रहे हैं। सभी अफसर दोपहर तक अयोध्या पहुंच जाएंगे। वैसे इस बार श्रीराम जन्मभूमि का समूचा परिसर दीपों से जगमग नजर आने वाला है। आपको याद हो तो बीते साल गिनीज बुक में अयोध्या का नाम दर्ज हुआ था। उस समय अयोध्या में कुल 4।14 लाख दीप जलाए गए थे। ऐसे में अब इस बार यह रिकॉर्ड टूट सकता है और इसे अयोध्यावासी ही तोड़ेंगे। वैसे इसके लिए अवध विवि के छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारी दी जा चुकी है।

इस समय रामनगरी में होने जा रहे चौथे दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी में शासन-प्रशासन जमकर जुटा हुआ है। आपको बता दें कि इस बार दीपोत्सव 11 से 13 नवंबर तक होने वाला है। इस दौरान शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला की संध्या आरती के साथ करेंगे और उनके द्वारा आरती के बाद पहला दीप रामलला के दरबार में जलाया जाएगा।

लाल कृष्ण आडवाणी संग PM मोदी ने काटा केक, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

प्रधानमंत्री मोदी ने किया रो-पैक्स' फेरी सेवा का उद्धाटन, मिलेंगी ये सुविधा

दिल्ली में बढ़ते कोविड-19 मामलों पर बोले सत्येंद्र जैन- 'जल्द आएगी कमी'

Related News