अभिनय या राजनीति! कंगना रनौत से लेकर टीवी के राम तक... आज इन स्टार्स की किस्मत का होगा फैसला

4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आएगा। इस बार पुरानों के साथ कई नए सितारें भी चुनावी मैदान में उतरे हैं। ये देखना तो दिलचस्प होगा कि जनता किसकी नैया पार लगाती है। किन्तु उससे पहले आपको बताते हैं कि कौन से स्टार कि किस्मत कहां से चमकेगी। हेमा मालिनी निरंतर तीसरे साल मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। हेमा मालिनी लंबे वक़्त से भाजपा से जुड़ी हुई हैं।

मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट अपनी पारी खेल रहे हैं। वो वर्ष 2014 से इस सीट से कंटेस्ट कर रहे हैं। कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट के लिए चुना गया है। 24 मार्च को उन्हें भाजपा की सदस्यता दी गई थी। रामायण शो फेम अरुण गोविल मेरठ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने भी हाल ही में भाजपा जॉइन की है। भोजपुरी अभिनेता रवि किशन भी लंबे वक़्त से भाजपा के इलेक्टेड मेंबर हैं। वो गोरखपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 

भोजपुरी फिल्म जगत के निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव आजमगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दिनेश लाल यादव 2019 में भी कंटेस्ट कर चुके हैं। पॉवर स्टार पवन सिंह भी इस बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। वो काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीए चुनाव लड़ रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। वो ममता बनर्जी की पार्टी TMC के साथ हैं। मलयालम फिल्म अभिनेता सुरेश गोपी केरल के त्रिस्सूर से चुनावी क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वो भाजपा के सदस्य हैं।

'चुनाव जीती तो बॉलीवुड छोड़ दूंगी', कंगना रनौत का ऐलान

पापा बने वरुण धवन, पत्नी नताशा ने बेटी को दिया जन्म

VIDEO! पैपराजी ने कर दी ऐसी हरकत, देखकर भड़के ऋतिक रोशन

Related News