पौराणिक और ऐतिहासिक कहानियां दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। इन दिनों पुण्य श्लोक अहिल्याबाई शो को भी लोग बहुत प्यार दे रहे हैं। शो में अहिल्याबाई होलकर के बचपन की कहानी को दिखाने के बाद अब सात साल का लीप लाया गया है। अब इस लीप के बाद शो में उनके युवा अध्याय को पर्दे पर दिखाया जाने वाला है। बीते सोमवार शाम साढ़े 7 बजे से इस सीरियल की शुरुआत हो चुकी है। आपको बता दें कि बीते सोमवार 16 अगस्त से सोनी चैनल पर पुण्य श्लोक अहिल्याबाई सीरियल शुरू हो गया है। यह हर हफ्ते सोमवार से शुक्रवार शाम साढ़े 7 बजे आएगा। हाल ही में शो का नया प्रोमो आया है जिसमे दिखाया गया है यह शो अहिल्याबाई के युवा अध्याय को दिखाएगी। इस शो में युवा अहिल्याबाई के किरदार को मराठी एक्ट्रेस एतशा संझगिरी नजर आ रहीं हैं। शो का प्रोमो साझा करते हुए लिखा गया है, 'बचपन बस झांकी, गौरव गाथा है बाकी'। आप देख सकते हैं प्रोमो में अहिल्याबाई बनी एतशा घुड़सवारी, दान-पुण्य करते और अपने कर्त्तव्य को निभाते नजर आ रही हैं। यह छोटी सी झलक अहिल्याबाई की दरियादिली और उनकी वीरता का परिचय दे रही है। इस शो में किंशुक वैद्य, खंडेराव होलकर की भूमिका में नजर आएंगे। आपको बता दें इससे पहले चाइल्ड आर्टिस्ट अदिति जलतारे ने अहिल्याबाई के बचपन का कैरेक्टर प्ले किया था। वहीँ अब लीप के बाद एतशा उनके युवा अध्याय को आगे बढ़ाएंगी। मिली जानकारी के तहत शो में एतशा और किंशुक के अलावा अन्य जाने-माने कलाकार भी शामिल हैं। जी दरअसल इस लिस्ट में राजेश श्रृंगारपुरे खांडकेकर, स्नेहलता वसाईकर, भाग्यश्री न्हाल्वे, सुखदा खांडकेकर शामिल हैं। आप जानते ही होंगे अहिल्याबाई होलकर मराठा साम्राज्य की महारानी थीं और उन्हें न्याय की देवी माना जाता था। अभिनेत्री ने इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा, किए हैरान कर देने वाले खुलासे उइगर मुस्लिमों पर 'जुल्म' करने के लिए चीन ने दुबई में बनाई 'गुप्त जेल' - चीनी महिला का दावा साउथ के इस मशहूर सुपरस्टार के साथ काम करना चाहते हैं मनोज बाजपेयी, बताई वजह