PM मोदी भूले नेहरू और इंदिरा को, अफ्रीकियों ने की जमकर तारीफ

नई दिल्ली : पीएम मोदी ने अपने संबोधन में जवाहर लाल नेहरू का तो जिक्र नही किया लेकिन अफ्रीकी नेताओं द्वारा जमकर नेहरू की तारीफ की गई। औपनिवेशिक शासन के खिलाफ अफ्रीका की लड़ाई में नेहरू के योगदान की तारीफ की गई और सराहा गया। साथ ही कुछ नेताओ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के योगदान को भी याद किया।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा और जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे उन अफ्रीकी नेताओं में थे, जिन्होंने अपने भाषणों में नेहरू और इंदिरा को भी याद किया। जैकब जुमा ने कहा, पिछली सदी में भारत और अफ्रीका के बीच ऐतिहासिक संबंधो के कारण हम नेहरू और इंदिरा के योगदान को याद करना चाहेंगे।

Related News