तलाक के हफ्तों बाद फिर दूल्हा बना एक्टर, तस्वीरें देख फैंस हुए शॉक्ड

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के जाने माने मशहूर स्टार जयम रवि इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर ख़बरों में हैं। उन्होंने अपनी पत्नी आरती के साथ 15 साल की शादी को खत्म कर दिया है तथा दोनों के बीच जुबानी जंग चल रही है। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। जयम के तलाक की खबरों के बीच उनकी वेडिंग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, मगर इसमें उनकी दुल्हन आरती नहीं बल्कि किसी और हैं।

वायरल फोटो में जयम रवि दूल्हे के रूप में दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके साथ अभिनेत्री प्रियंका मोहन दुल्हन बनी हैं। जयम पिस्ता ग्रीन सिल्क कुर्ता और धोती में दूल्हे के रूप में दिख रहे हैं, वहीं प्रियंका पिंक साड़ी में सादगी भरी दुल्हन के रूप में दिखाई दे रही हैं। दोनों के गले में जयमाला है तथा वे कैमरे के लिए पोज़ दे रहे हैं। जैसे ही यह फोटो सामने आई, फैंस हैरान रह गए।

वही कई लोगों ने अनुमान लगाया कि जयम ने दूसरी शादी कर ली है, मगर यह सच नहीं है। जयम और प्रियंका की यह वायरल तस्वीर उनकी फिल्म 'ब्रदर' के शूट के दौरान ली गई है। जयम ने कोई दूसरी शादी नहीं की है। यह शादी सिर्फ फिल्म के सीन का हिस्सा है। फिल्म 'ब्रदर' 31 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। तलाक की खबरों के बीच जयम का नाम सिंगर कनिशा फ्रांसिस के साथ भी जोड़ा जा रहा है, मगर दोनों ने अफेयर की खबरों को खारिज किया है।

इजराइली हमले में पैगंबर के वंशज की मौत! हाल ही में बना था हिजबुल्लाह चीफ

महाठग सुकेश चंद्रशेखर का बड़ा ऐलान, जैकलीन के सपोटर्स को देगा थार और iPhone

'बॉर्डर 2' में नजर आएँगे सुनील शेट्टी के बेटे अहान, निभाएंगे ये किरदार!

Related News