बप्पा के विसर्जन में जबरदस्त अंदाज में नजर आई अंबानी बहुएं, जमकर नाचीं राधिका

एंटीलिया में इस बार भी गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। रविवार को न्यूलीवेड कपल अनंत अंबानी एवं राधिका मर्चेंट ने गणेश विसर्जन बड़े धूमधाम से किया। रात को बप्पा की रथ यात्रा निकली, जिसमें पूरा अंबानी परिवार मौजूद था। शनाया कपूर, वीर पहाड़िया, एवं ओरी सहित कई स्टार्स भी दिखाई दिए। विसर्जन समारोह के चलते अनंत और राधिका ने अपने दोस्तों के साथ ढोल पर खूब डांस किया और लाल रंग के गुलाल में रंगे नजर आए।

राधिका ब्लू सिल्क शॉर्ट कुर्ता में बहुत सुंदर लग रही थीं, तथा उनकी सादगी ने सबका दिल जीत लिया। वहीं, ऑरेंज कुर्ता-पायजामा और वेस्टकोट में अनंत भी हैंडसम नजर आए। राधिका बप्पा के नारे लगाते हुए भी दिखीं। कपल ने दिल खोलकर डांस किया। शादी के पश्चात् यह उनका पहला गणेश उत्सव था। सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार की महाआरती का वीडियो भी सामने आया, जो काफी ग्रैंड था।

अंबानी परिवार ने मेहमानों के साथ बप्पा की आरती की। परिवार की दोनों बहुएं, राधिका तथा श्लोका, ने मिलकर महाआरती की और साड़ी तथा सजावट में दिखाई दी। पूरा अंबानी परिवार बप्पा की भक्ति में रंगा हुआ दिखा। सोशल मीडिया पर इस आरती का वीडियो वायरल हो गया है। इस साल अनंत एवं राधिका की शादी हुई है, और यह गणेशोत्सव उनके लिए बेहद खास था। नीता अंबानी ने इसे स्पेशल बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ा।

बप्पा के विसर्जन में जमकर नाचे सलमान, देखकर झूमे फैंस

पति जहीर के साथ सोनाक्षी ने की गणपति की आरती, वीडियो देख झूमे फैंस

प्यार में मिला धोखा! अब सालों बाद इस हीरो के प्यार में पड़ी एक्ट्रेस

Related News