'एक बार भाजपा, बार-बार भाजपा.. नया रिवाज़ बनाना है..', हिमाचल प्रदेश में बोले अमित शाह

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने मंगलवार को राज्य के चंबा जिले का दौरा किया। इस दौरान अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, 'कांग्रेस के नेताओं के पास बस एक ही बात है। वह कहते हैं हिमाचल में रिवाज है एक बार कांग्रेस, एक बार भाजपा। लेकिन अब नया रिवाज बनाना है, एक बार भाजपा, बार-बार भाजपा।'

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि, 'हमारी सांस्कृतिक विरासत, हमारे मानबिंदु और हमारे आस्था के केंद्र, इस सबको कांग्रेस पार्टी ने अपमानित किया था। मगर पीएम नरेंद्र मोदी ने वोट बैंक की चिंता किए बगैर, इन सभी स्थलों का सम्मान करके भारतीय जनता का सम्मान किया है। इसी का परिणाम है कि मोदी जी को आपने हिमाचल की सभी सीटें दी और लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया।'

अमित शाह ने आगे कहा कि, 'हमने वादा किया था कि हम आएंगे तो हिमाचल को विकास के मार्ग पर ले जाएंगे। आज हिमाचल में सड़कें, अस्पताल, पानी की व्यवस्था सभी मूलभूत सुविधाएं आम जनता तक पहुंच रही हैं। भटियात और पूरे चम्बा में सड़कों का जाल बिछाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया है। केवल भटियात विधानसभा में 28 करोड़ रुपये की लागत से रोड, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तैयार किए हैं।'

आज़म खान के खिलाफ एक्शन तो विक्रम सैनी पर क्यों नहीं ? विधानसभा स्पीकर को जयंत चौधरी का पत्र

भाजपा के निर्माणाधीन दफ्तर पर AAP का एक्शन, निर्माण रोका, 5 लाख का जुर्माना भी ठोंका

'अमेठी जीत नहीं पाते और PM बनने का ख्वाब देखते हैं..', राहुल पर KCR के मंत्री का तंज

Related News