'बाप बन गया रे…', पिता बनने के बाद आई रणवीर सिंह की पहली प्रतिक्रिया

बॉलीवुड के जाने माने मशहूर स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर नन्हीं परी का आगमन हुआ। माता-पिता बनने के पश्चात् से दोनों कैमरे से दूर थे तथा सार्वजनिक स्थानों पर भी कोई उपस्थिति नहीं दी। हाल ही में, रणवीर सिंह पिता बनने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए। इस के चलते उन्होंने मीडिया से मुलाकात की तथा अपनी खुशी जताई। 

रणवीर 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जहां उन्होंने पैपराजी से बातचीत की। इवेंट में आने पर उन्होंने पहले फोटोज क्लिक करवाईं, फिर सभी से हाथ मिलाया तथा कहा, “बाप बन गया रे।” इस इवेंट के चलते उनकी खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। रणवीर के इस वीडियो के वायरल होने के बाद उनके प्रशंसकों ने पोस्ट पर कई कमेंट किए। किसी यूजर ने उनके लुक्स की तारीफ की, तो किसी ने पिता बनने पर उन्हें बधाई दी। गणेश चतुर्थी के अगले दिन, यानी 8 सितंबर को, दीपिका ने मुंबई के एक हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। हालांकि, दीपिका एक दिन पहले से ही हॉस्पिटल में एडमिट थीं। इस के चलते रणवीर सिंह और दीपिका के माता-पिता भी अस्पताल में मौजूद रहे। माता-पिता बनने के बाद, दोनों कलाकारों ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी खुशी जताते हुए बेटी के आगमन की जानकारी साझा की। उस पोस्ट में लिखा था, “वेलकम बेबी गर्ल 8.9.2024, रणवीर और दीपिका।” अभी तक कपल ने बेबी गर्ल की कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की है। रणवीर और दीपिका ने 2018 में शादी की थी।

‘यूनाइटेड इन ट्रायम्फ’ इवेंट का आयोजन अंबानी परिवार ने किया था। इस प्रोग्राम का उद्देश्य ओलंपियन एवं पैरालिंपियन की जीत की खुशी मनाना था, जिसमें 140 ओलंपियन और पैरालिंपियन शामिल हुए थे। इस इवेंट में नितेश कुमार, हरविंदर सिंह, धरमबीर नैन, नवदीप सिंह, और प्रवीण कुमार जैसे खेल के दिग्गजों के साथ रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन जैसे सितारे भी सम्मिलित थे।

मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात

हमास-हिजबुल्लाह के बाद अब हूथियों पर बरसा इजराइल, यमन में हुई बमबारी, कई हताहत

सीरिया से लेकर ईरान-सऊदी तक आतंकी नसरल्लाह की मौत का जश्न, बस भारत में...?

Related News