महालक्ष्मी के 30 टुकड़े कर फ्रिज में भरा, सामने आया मोहम्मद अशरफ का नाम

बैंगलोर: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के व्यालिकावल इलाके में 29 वर्षीय महालक्ष्मी की हत्या के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। महालक्ष्मी का शव कई टुकड़ों में काटकर उनके घर के फ्रिज में रखा गया था। पुलिस ने 30 शव के टुकड़े बरामद किए हैं, और इस वीभत्स हत्या ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है।

 

मामला तब सामने आया जब महालक्ष्मी के घर से दुर्गंध आने लगी। पड़ोसियों की शिकायत के बाद, उनकी मां मीना राणा और बहन लक्ष्मी ने घर जाकर स्थिति की जांच की। मीना ने बताया कि जब उन्होंने दरवाजा खोला, तो घर की हालत बेहद खराब थी—सभी जगह सामान बिखरा हुआ था और खून के धब्बे दिखाई दे रहे थे। जब उन्होंने फ्रिज खोला, तो शव के टुकड़े देखकर वो बाहर दौड़ गईं और अपने दामाद इमरान को बुलाया, जिसने पुलिस को सूचना दी। महालक्ष्मी की मां के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी से आखिरी बार 2 सितंबर को बात की थी, जब महालक्ष्मी ने कहा था कि वह अपने पति से मिलने जा रही है। उसके बाद से उनका संपर्क नहीं हुआ। महालक्ष्मी के पूर्व पति हेमंत दास ने अशरफ नाम के एक नाई पर हत्या का शक जताया है, जो कथित तौर पर महालक्ष्मी के साथ अवैध संबंध में था। हेमंत ने बताया कि महालक्ष्मी ने अशरफ के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कराया था। हेमंत का दावा है कि अशरफ ने महालक्ष्मी को कई बार परेशान किया था।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। बेंगलुरु के सेंट्रल जोन के डिप्टी कमिश्नर शेखर एच. टेक्कनवार ने कहा कि पुलिस हर कोण से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच का इंतजार किया जा रहा है ताकि हत्या के समय और कारण का पता लगाया जा सके। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की है और 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया है। इस हत्या ने दिल्ली के श्रद्धा वॉकर हत्या कांड की याद दिला दी है, जिसमें आफताब नाम के एक दरिंदे ने श्रद्धा के 35 टुकड़े करके उन्हें फ्रिज में भर दिया था, और धीरे धीरे उन टुकड़ों को जंगल में फेंक रहा था। महालक्ष्मी के मामले में भी शव को इसी तरह काटकर रखा गया, जिससे इसे श्रद्धा वॉकर केस से जोड़ा जा रहा है। महालक्ष्मी की हत्या ने समाज में सुरक्षा और महिलाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पुलिस अब भी इस मामले में ठोस सुराग तलाशने में जुटी हुई है।

चंद्रयान-3: फिर जागा प्रज्ञान रोवर..! चाँद से भारत को भेजी अहम जानकारी

'बुरे समय में ही याद आते हैं दलित..', मायावती ने कांग्रेस को लताड़ा

'उनके खड़ाऊ रखकर शासन करुँगी..', आतिशी बनीं मुख्यमंत्री, बगल में दिखी खाली कुर्सी

Related News