जिसने CM-हाउस में स्वाति मालीवाल को पीटा, वो बिभव कुमार अब पंजाब CM का सलाहकार..!

अमृतसर: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर हमला करने वाले बिभव कुमार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का मुख्य सलाहकार बनाए जाने का दावा किया गया है। यह दावा पंजाब के एक RTI एक्टिविस्ट ने किया है। एक्टिविस्ट मानिक गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीए बिभव कुमार को चुपचाप पंजाब के मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है, जबकि बाकी सभी लोगों की छुट्टी कर दी गई है।

 

मानिक गोयल ने अपने पोस्ट में यह भी दावा किया कि बिभव वही व्यक्ति हैं, जिन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के भीतर स्वाति मालीवाल पर हमला करने के आरोप में जेल भेजा गया था। यह आरोप लगते ही पंजाब सरकार पर विपक्षी दलों ने हमला बोल दिया। कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि अगर यह खबर सही है, तो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है, जो कि अत्यंत निंदनीय है।

बिभव कुमार पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली मुख्यमंत्री आवास के भीतर स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उन्हें जेल भेजा गया था। अब उन्हें भगवंत मान का मुख्य सलाहकार बनाने की खबर पर पंजाब सरकार या आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है। वहीं, इस मामले पर अब तक स्वाति मालीवाल की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अहमदनगर नहीं, अब अहिल्यनगर कहिए..! महाराष्ट्र सरकार ने बदला जिले का नाम, कैबिनेट की मुहर

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच पाकिस्तान जा रहे विदेश मंत्री जयशंकर, आखिर क्यों ?

हिन्दू लड़की का अपहरण, जबरन धर्मान्तरण और बंधक बनाकर बलात्कार...। दरिंदा नौशाद गिरफ्तार

 

Related News