आज़ाद के खिलाफ हो सकती है कड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली : दिल्ली जिला क्रिकेट संघ में भ्रष्टाचार के आरोप इन दिनों केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली पर लगाए जा रहे हैं। इस मामले में केंद्रीय मंत्री ने भी आम आदमी पार्टी के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर दिया है। इस मामले में सांसद कीर्ति आज़ाद के विरूद्ध भारतीय जनता पार्टी कड़ी कार्रवाई करने में लगी है। इस बात के संकेत भी मिले हैं कि पार्टी आलाकमान आज़ाद को सस्पेंड करने का निर्णय भी ले सकता है। 

उल्लेखनीय है कि इस मामले में विरोध के स्वर तेज़ करने को लेकर कीर्ति आज़ाद को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सुननी पड़ी है। मगर कीर्ति ने इसके बाद भी अपना आंदोलन जारी रखने की बात कही है। सांसद कीर्ति आज़ाद के खिलाफ भाजपा कड़ी कार्रवाई करने का मन बना रही है। इस बात के संकेत मिले हैं कि पार्टी आलाकमान आज़ाद को बर्खास्त तक करने का निर्णय ले सकती है। 

दरअसल भाजपा के नेताओं द्वारा कहा जा रहा है कि कीर्ति आज़ाद ने विपक्षी नेताओं के साथ मिलकर केंद्रीय मंत्री को शर्मिंदा करने का प्रयास किया। उल्लेखनीय है कि कीर्ति आज़ाद ने डीडीसीए में जेटली पर वित्तीय अनियमितताऐं बरतने का आरोप लगाया। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा जांच किए जाने की मांग तक आज़ाद ने की है। 

सूत्रों के अनुसार संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त हो जाने के बाद कीर्ति आज़ाद को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने की पूरी संभावना है। माना जा रहा है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली के मसले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के 6 नेताओं के विरूद्ध मानहानि का मसला दायर किया गया है।

Related News