शादी के लिए बॉयफ्रेंड ने रखी शर्त, एक्ट्रेस ने तोड़ा सालों का रिश्ता

बिग बॉस OTT 3 की चर्चित प्रतियोगी रही सना सुल्तान को 'बिग बॉस ओटीटी 3' से विशेष पहचान मिली है, और शो के पश्चात् उन्हें प्रशंसकों का काफी प्यार मिल रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में सना ने अपने रिलेशनशिप, ब्रेकअप एवं शादी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनका पहला रिलेशनशिप कई सालों तक चला था तथा उनका एक्स-बॉयफ्रेंड भी एक इंफ्लुएंसर था।

सना ने कहा कि उनकी सफलता से उनके बॉयफ्रेंड को जलन होने लगी थी। जब भी उनका नया सॉन्ग रिलीज होता या कोई प्रोजेक्ट आता, वह खुश होने के बजाय इनसिक्योर महसूस करता था। सना ने आगे बताया कि उनके बॉयफ्रेंड ने शादी के लिए एक शर्त रखी थी। उन्होंने कहा, "एक दिन उस लड़के ने मुझसे कहा कि हम 1-2 वर्ष में शादी कर लेंगे, लेकिन तुम्हें अपना करियर छोड़ना होगा।" यह सुनकर सना ने स्पष्ट किया कि वह अपना करियर नहीं छोड़ सकतीं एवं इंडस्ट्री में नाम बनाना चाहती हैं। अंत में, उन्होंने थक कर अपने लंबे रिश्ते को तोड़ दिया। सना ने कहा कि उन्होंने उस लड़के को समझाने का बहुत प्रयास किया, किन्तु वह नहीं माना, इसलिए उन्हें रिश्ता खत्म करना पड़ा। हालांकि, वह लड़का अभी भी सना के संपर्क में है।

वही जब सना से पूछा गया कि क्या वह अभी किसी के साथ रिश्ते में हैं, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने यह निर्णय किया है कि वह निकाह से पहले अपने रिश्ते के बारे में किसी को नहीं बताएंगी तथा अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखेंगी। इशारों-इशारों में उन्होंने यह भी बताया कि वह अभी भी किसी के साथ हैं, मगर उनका बॉयफ्रेंड इंडस्ट्री से नहीं है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सना कब निकाह करके अपना घर बसाएंगी।

सेट पर तैयार होकर बैठी रही एक्ट्रेस, अचानक कर दिया रिप्लेस और...

सलमान खान को देखकर क्रेजी हुए फैन्स, फिर जो हुआ...

Oops मोमेंट का शिकार हुई निया शर्मा, डांस करते करते खिसकी ड्रेस और...

Related News