गर्लफ्रेंड को Iphone 15 गिफ्ट करने के लिए बॉयफ्रेंड ने उठाया ऐसा कदम, पुलिस भी रह गई दंग

नई दिल्ली: राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ नजफगढ़ में एक किशोर ने अपनी गर्लफ्रेंड को आईफोन-15 गिफ्ट देने के लिए चोरी का रास्ता अपनाया। पैसे की कमी की वजह से उसने अपने ही घर में लूटपाट की योजना बनाई। उसने अपनी मां के गहनों को चुराया, उन्हें बेचा और नया आईफोन खरीदा। इस बीच, गहनों की चोरी की रिपोर्ट उसकी मां ने थाने में दर्ज कराई। पुलिस की तहकीकात के चलते यह खुलासा हुआ कि चोरी के पीछे उसी घर का बेटा था।

महिला ने 3 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर से दो सोने की बालियां, एक अंगूठी और एक चेन गायब हैं। पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच की तथा पाया कि घर के अंदर या बाहर कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं दिखी। तत्पश्चात, पुलिस ने घर के किसी अंदरूनी सदस्य के सम्मिलित होने का संदेह किया। तहकीकात में पता चला कि लड़का लापता था तथा उसने नया आईफोन खरीदा है।

पुलिस ने कई ठिकानों पर छापे मारे और अंततः लड़के को घर के पास से पकड़ा। उसने बताया कि वह नजफगढ़ के एक प्राइवेट स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र है तथा उसकी गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर उसे आईफोन गिफ्ट करना चाहता था। पैसे न मिलने से नाराज होकर उसने चोरी का रास्ता अपनाया। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विक्की कौशल की ‘बैड न्यूज’ ने मचाई धूम, तीसरे हफ्ते में भी बरकरार है रफ्तार

MP में मदरसों पर बड़ा एक्शन, 56 की मान्यता हुई रद्द

प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा बीमा योजना का लाभ

Related News