सावन के हर सोमवार को राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप

सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने में देवों के देव महादेव भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है। वही सनातन धर्म में सावन सोमवार की खास अहमियत है। इस दिन साधक सोमवार व्रत का पालन कर महादेव की उपासना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सावन सोमवार के दिन महादेव की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। साथ ही उन्हें जीवन में सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। बता दें कि इस साल सावन का प्रथम सोमवार 10 जुलाई 2023 के दिन पड़ रहा है। शिव पुराण के मुताबिक, सावन के महीने में शिवजी को प्रसन्‍न करने के लिए कुछ विशेष मंत्र बताए गए हैं। आप अपनी राशि के अनुसार शिवजी को प्रसन्‍न करने के लिए मंत्र चुन सकते हैं तथा भगवान शिव को प्रसन्‍न कर सकते हैं। 

मेष राशि के उपाय:- मेष राशि के जातकों को हर हर सोमवार ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करते हुए शिवजी की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही गन्‍ने के रस से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

वृष राशि के उपाय:- वृष राशि के जातकों को सावन के प्रत्‍येक सोमवार पर ऊं नागेश्वराय नमः मंत्र का जप करना चाहिए और दूध से शिवजी का अभिषेक करन चाहिए।

मिथुन राशि के उपाय:- मिथुन राशि के जातकों को भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए ऊं नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ऊं नम: मंत्र का जप करना चाहिए। आपको शिवलिंग पर पूजा करते वक्‍त भांग के पत्‍ते और दूर्वा चढ़ानी चाहिए।

कर्क राशि के उपाय:- कर्क राशि के जातकों को शिवजी का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा करते वक्‍त ऊं चंद्रमौलेश्वर नम: मंत्र का जप करना चाहिए। इस राशि के लोगों को खीर से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

सिंह राशि के उपाय:- सिंह राशि के जातकों को हर सोमवार को श्री सोमेश्‍वराय नम: मंत्र का जप करना चाहिए। इसके साथ ही गंगाजल से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

कन्‍या राशि के उपाय:- कन्‍या राशि के जातकों को हर सोमवार को ऊं नम: शिवाय कालं ऊं नम: मंत्र का जप करना चाहिए। इसके अलावा शिवलिंग पर कम से कम 5 बेलपत्र चढ़ाएं।

तुला राशि के उपाय:- तुला राशि के जातकों को हर सोमवार शिवजी की पूजा करते वक्‍त ऊं श्रीनीलकंठाय नम: मंत्र का जप करना चाहिए। इसके अलावा आपको दही से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।

वृश्चिक राशि के उपाय:- वृश्चिक राशि के जातकों को सोमवार को भगवान शिव को प्रसन्‍न करने के लिए ऊं हौम ऊं जूं स: मंत्र का जप करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। इसके साथ ही शहद से शिवलिंग का अभिषेक करें।

धनु राशि के उपाय:- धनु राशि के जातकों को भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्‍न करने के लिए हर सोमवार को ऊं नमो शिवाय गुरु देवाय नम: मंत्र का जप करना चाहिए। इस उपाय को करने से आपके भाग्य में वृद्धि होती है। सोमवार को मौसमी के रस से शिवजी का अभिषेक करें।

मकर राशि के उपाय:- मकर राशि के जातकों को हर सोमवार को भगवान शिव की पूजा करते वक्‍त ऊं नमः शिवाय और ऊं त्रिनेत्राय नमः मंत्र का जप करना चाहिए। इसके अलावा दही से शिवलिंग का अभिषेक करें।

कुंभ राशि के उपाय:- कुंभ राशि के जातकों को सोमवार को भगवान शिव को प्रसन्‍न करने के लिए हर सोमवार को ऊं इन्द्रमुखाय नमः और ऊं श्री सोमेश्वराय नमः मंत्र का जप करना चाहिए। इसके साथ ही सोमवार को शिवजी को जामुन से भोग लगाएं।

मीन राशि के उपाय:- मीन राशि के जातकों को सोमवार को शिवजी की पूजा में ऊं नमो शिवाय गुरु देवाय नम: मंत्र का जप करना चाहिए। इसके साथ ही हर सोमवार को पीले चंदन से त्रिपुंड बनाएं।

कब है सावन का पहला प्रदोष व्रत? यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

14 या 15? कब है सावन की मासिक शिवरात्रि, यहाँ जानिए

बीच सड़क पर राखी ने सिर पर फोड़े अंडे, हैरान कर देने वाली है वजह

Related News