जानवरों से इंसानों में फैलता है जो रोग, उसकी चपेट में आए सीएम भगवंत मान

अमृतसर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को शनिवार को जीवाणु संक्रमण 'लेप्टोस्पायरोसिस' से पीड़ित होने का पता चला। डॉक्टरों ने उन्हें एंटीबायोटिक दवाएं दी हैं। 50 वर्षीय मुख्यमंत्री, जो आम आदमी पार्टी के नेता हैं, को बुधवार को नियमित जांच के लिए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के द्वारा जारी किए गए स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि उनके सभी स्वास्थ्य संकेतक स्थिर हैं। शुरुआत में उन्हें ट्रॉपिकल बुखार होने का संदेह था, लेकिन रक्त परीक्षण से यह पुष्टि हुई कि वह लेप्टोस्पायरोसिस से पीड़ित हैं।

बुलेटिन में यह भी बताया गया कि मुख्यमंत्री को पहले से ही उचित एंटीबायोटिक दवाएं दी जा रही हैं और उनकी अन्य सभी जांचों में सुधार दिख रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, लेप्टोस्पायरोसिस एक ऐसा जीवाणुजनित रोग है जो इंसानों और जानवरों दोनों को प्रभावित करता है। यह संक्रमित जानवरों के मूत्र या मूत्र से दूषित वातावरण के संपर्क में आने से फैलता है। यह जीवाणु त्वचा पर कट या खरोंच, या मुंह, नाक और आंखों की श्लेष्म झिल्ली के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है।

फोर्टिस अस्पताल के निदेशक और हृदय रोग विभाग के प्रमुख डॉ. आरके जसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। बुलेटिन में यह भी बताया गया कि उनके फुफ्फुसीय धमनी दबाव (पल्मोनरी आर्टरी प्रेशर) में वृद्धि से संबंधित उपचार का असर हो रहा है। शुक्रवार को डॉक्टरों ने बताया कि धमनी में दबाव बढ़ने के कारण उनका रक्तचाप अनियमित हो गया था, जिसके चलते हृदय संबंधी कुछ परीक्षण भी किए गए हैं।

बिहार में बाढ़ ने मचाई तबाही, 56 साल बाद रौद्र रूप में दिखी कोसी नदी

'जेल से जल्दी छूटता, तो हरियाणा में AAP सरकार बनती..', केजरीवाल का बड़ा दावा

'अब तो सिर्फ PoK लेना बाकी..', जयशंकर ने दुनिया को बताया मोदी सरकार का इरादा

Related News