रेलवे पुल से बाढ़ का जायजा ले रहे थे CM नायडू, तभी आई ट्रेन, Video

गुंटूर: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। विजयवाड़ा में भारी बारिश और बाढ़ के कारण उन्होंने राहत कार्यों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी की और कई बार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। गुरुवार को नायडू एक रेलवे पुल से उफनती नदी की स्थिति का जायजा ले रहे थे, जब उनके बगल से तेज गति से एक ट्रेन गुजरी। नायडू बेफिक्र होकर पुल की रेलिंग के पास खड़े रहे, जबकि ट्रेन के यात्रियों ने उनके काम का उत्साहवर्धन किया।

 

विजयवाड़ा में बुडामेरु नदी के तटबंध में आई दरारों को भरने का काम भारतीय सेना की इंजीनियरिंग टास्क फोर्स कर रही है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को जानकारी दी कि सेना ने युद्धस्तर पर दो दरारों को भर दिया है और तीसरी दरार को भरने का काम चल रहा है। इस दरार के कारण शहर में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मुख्यमंत्री नायडू ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दरारों को बंद करने में हुई प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागों को मिलाकर तीसरी दरार को जल्द से जल्द बंद किया जाए। साथ ही, उन्होंने बिजली आपूर्ति, दूरसंचार सिग्नल और टैंकरों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति को बहाल करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के लिए आवश्यक वस्तुओं के वितरण की जानकारी ली, जिसमें छह जरूरी सामान पैक कर दिए गए हैं और उनका वितरण शुरू हो चुका है।

बच्चियों को स्कूल में गंदी वीडियो दिखाता था मास्टर अनावरुल, सजा क्या मिली? सिर्फ ट्रांसफर

मणिपुर में कुकी आतंकियों ने दागा रॉकेट, बुजुर्ग पुजारी की मौत, कई घायल

देश की 120 ऐतिहासिक इमारतों पर वक्फ का दावा, किसने दी बोर्ड को इतनी ताकत

Related News