भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति की जयंती पर CM शिवराज ने किया नमन

भोपाल: आज भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत की जयंती हैं। जी दरअसल, भैरो सिंह शेखावत का जन्म 23 अक्टूबर, 1923 को हुआ था। ऐसे में आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें नमन किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- 'भारत के पूर्व उप राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर उन्हें सादर नमन। आप न केवल कुशल राजनीतिज्ञ थे, बल्कि अच्छे प्रशासनिक अधिकारी भी थे। परिपक्व, जिम्मेदार तथा निडर व्यक्तित्व की छवि वाले राजनेता के रूप में आपका स्मरण सदैव किया जाएगा।'

वहीं उनके अलावा MP के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट किया है और भैरो सिंह शेखावत की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- 'पूर्व उपराष्ट्रपति व भाजपा के दिग्गज नेता श्री भैरोंसिंह शेखावत जी की जयंती पर सादर नमन। उन्होंने भारतीय राजनीति में अपने उच्च आदर्शों व विचारों की गहरी छाप छोड़ी। पार्टी संगठन को मजबूत करने में उनका अद्वितीय योगदान हमेशा याद किया जाएगा।'

आप सभी को बता दें कि, भैरो सिंह शेखावत का जन्म 23 अक्टूबर, 1923 को राजस्थान के सीकर जिले में हुआ था। उनके पिता की मृत्यु होने के बाद उन्हें केवल स्कूल स्तर की पढ़ाई करने का अवसर मिला और उसके बाद परिवार को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से उन्होंने किसान और सब-इंसपेक्टर के रूप में कार्य किया। आपको बता दें कि भैरो सिंह शेखावत भारत के ग्यारहवें उपराष्ट्रपति और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री थे। वह राजस्थान के राजनीतिक क्षितिज पर काफ़ी समय तक अपना परचम लहराते रहे। राजस्थान की राजनीति में उनका प्रभाव चमचमाता हुआ था।

MP: स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

बीजेपी विधायक ने किया 29 करोड़ रुपए का फ्रॉड, मामला दर्ज

MP: आदिवासियों को रिझाने 'जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम' में आएँगे PM मोदी!

Related News