'इस्लाम कबूल कर मुझसे निकाह करो वरना..', कर्नाटक में दानिश खान गिरफ्तार

बैंगलोर: कांग्रेस शासित कर्नाटक के उडुपी में मणिपाल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक मुस्लिम छात्र दानिश खान को एक हिंदू सहपाठी पर इस्लाम स्वीकार करने का दबाव डालने और मना करने पर मारपीट और यौन शोषण की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें उसने दानिश पर गंभीर आरोप लगाए।

घटना की शुरुआत 22 जनवरी 2024 को हुई जब अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान दानिश ने हिंदुत्व और भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद, 11 मार्च 2024 को दानिश जबरन छात्रा के कमरे में घुस आया और उसे इस्लाम कबूल कर निकाह करने का दबाव बनाया। मना करने पर दानिश ने छात्रा से मारपीट की, उसके बाल खींचे, उसे गलत तरीके से छुआ और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। वो पीड़िता को धमकाता था कि, इस्लाम कबूल कर उससे निकाह करे वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा। 

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि दानिश उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता रहा और उसकी अश्लील वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। यह उत्पीड़न 28 अगस्त 2024 तक जारी रहा, जिसके बाद छात्रा ने पुलिस से संपर्क किया। उडुपी पुलिस ने 4 सितंबर 2024 को दानिश को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय हिंदू संगठनों ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और दानिश के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कर्नाटक में रद्द हो चूका है धर्मान्तरण कानून :-

बता दें कि, राज्य की कांग्रेस सरकार पहले ही भाजपा सरकार द्वारा बनाया गया धर्मान्तरण कानून रद्द कर चुकी है, वो भी ऐसे समय में जब देश के विभिन्न हिस्सों से डरा-धमकाकर, लालच देकर, ब्रेनवाश करके, प्रेम जाल में फंसाकर लोगों का धर्मांतरण करने की घटनाएं लगातार सामने आ रहीं हैं। यहाँ तक कि, गेमिंग एप के जरिए छोटे-छोटे बच्चों का भी ब्रेनवाश कर उनका धर्मान्तरण किया जा रहा है, लेकिन उससे रक्षा करने का कानून अब कर्नाटक में हट चुका है। यानी एक तरह से अब कर्नाटक में धर्मान्तरण की खुली छूट है। 

दूकान पर आई 10 वर्षीय दलित बच्ची के साथ गंदी हरकत करने वाला अनवर गिरफ्तार

आदिवसी महिला का यौन उत्पीड़न, कांग्रेस सरकार पर आरोपी शेख का पक्ष लेने का आरोप

नाम बदलकर 'सोहैल' ने हिन्दू लड़की को फंसाया, बलात्कार के बाद जबरन मांस खिलाया और...

Related News