'शादी से पहले 2 साल डेट करो', मशहूर अभिनेत्री को पिता ने दी सलाह

टीवी के मशहूर स्टार कपल गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा और प्यारे कपल हैं। गौतम और पंखुड़ी ने 2018 में एक भव्य शादी की थी। शादी से पहले, दोनों कई वर्षों तक रिलेशनशिप में रहे थे। अभिनेत्री अमृता राव एवं आरजे अनमोल के पॉडकास्ट में गौतम और पंखुड़ी ने अपने रिश्ते के बारे में कई खुलासे किए हैं। गौतम ने बताया कि पंखुड़ी के साथ डेटिंग आरम्भ करने के एक महीने बाद ही वह शादी के लिए तैयार थे। मगर पंखुड़ी के पिता की राय कुछ और थी।

पंखुड़ी के पिता चाहते थे कि शादी से पहले तकरीबन दो वर्षों तक दोनों डेट करें, क्योंकि उन्हें लगता था कि डेटिंग के चलते ही दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जान सकते हैं और समझ सकते हैं। लेकिन इन दो वर्षों के चलते कपल के बीच कई बार अनबन हुई। दोनों ने ब्रेकअप पर भी विचार किया। गौतम ने कहा, "एक वक़्त ऐसा लगा कि हमें ब्रेकअप कर लेना चाहिए।" उन्होंने बताया कि पंखुड़ी अपनी भावनाओं को खुलकर नहीं साझा कर रही थीं, जिससे गौतम उनके इमोशंस को समझ नहीं पा रहे थे।

हालांकि, बाद में दोनों ने अपने बीच के संवाद को सुधारा, जिससे उनका रिश्ता मजबूत और बेहतर हुआ। दोनों ने महसूस किया कि अच्छा संवाद एवं एक-दूसरे को समझना रिश्ते को मजबूत करने के लिए बहुत अहम है। गौतम ने कहा कि पंखुड़ी के पिता की डेटिंग से जुड़ी सलाह ने उनके रिलेशनशिप को मजबूत बनाया तथा आज उसी के कारण उनकी शादी इतनी मजबूत है।

सेरोगेसी से मां बनेगी बिग बॉस की ये अदाकारा, फ्रीज कराए एग्ज

बीच में ही नंबर 1 शो 'अनुपमा' को छोड़ गए ये सितारे

कपिल शर्मा ने खरीदा प्राइवेट जेट? देखकर हैरत में पड़े लोग

Related News