आज ही के दिन हुई थी भारत में लोकतंत्र की स्थापना, जानिए 10 फरवरी का इतिहास

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 10 फ़रवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

देश दुनिया के इतिहास में 10 फरवरी का महत्व:- 1818 : अंग्रेजों की सेना और मराठा सेना के बीच रामपुर में तीसरा एवं अंतिम युद्ध लड़ा गया. 1846 : जांबाज सिख लड़ाकों और ईस्‍ट इंडिया कंपनी के बीच सोबराऊं की लड़ाई आरम्भ हुई. 1921 : महात्मा गांधी ने काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया. 1921 : ड्यूक आफ कनॉट ने इंडिया गेट की आधारशिला रखी. 1952 : आजादी के बाद पहले लोकसभा चुनाव में पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर देश में लोकतंत्र की स्थापना का शंखनाद किया. 1990 : बृहस्पति की ओर जाते हुए अंतरिक्ष यान गैलिलियो शुक्र ग्रह के सामने से गुजरा. 1996 : शतरंज को दिमाग का खेल माना जाता है एवं आईबीएम ने शतरंज खेलने वाला कंप्यूटर डीप ब्लू बनाया. इंसानी दिमाग को चुनौती देने के लिए शतरंज के विश्व चैंपियन गैरी कास्पारोव एवं डीप ब्लू के बीच मुकाबला आयोजित किया गया, जिसे कास्पारोव ने 4-2 से जीत लिया. यह अलग बात है कि अगले बरस डीप ब्लू इस मुकाबले में विजयी रहा. 2005 : ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और लंबे समय से उनकी मित्र कैमिला पार्कर के विवाह की तारीख की घोषणा की गई. 2009 : प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया. उन्हें नवंबर, 2008 में भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया गया था. 2010 : पाकिस्तान में पेशावर के नजदीक खैबर दर्रा इलाके में पुलिस अधिकारियों के काफिले पर फिदायीन हमला. राहत और बचाव के लिए पहुंचे दल को भी निशाना बनाया गया. इस दौरान 13 पुलिस अधिकारियों सहित कुल 17 व्यक्तियों की मौत हुई. 2013 : इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की जान गई, 39 अन्य घायल.

भारत की कूटनीति के आगे झुका अमेरिका ! अब रूस से तेल खरीदने पर कोई आपत्ति नहीं

क्या हिंडनबर्ग ने मुनाफा कमाने के लिए अडानी के खिलाफ रची साजिश ? सुप्रीम कोर्ट में खुलेंगे राज़

अब टोल प्लाजा पर नहीं होगी फास्टैग की जरूरत, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

Related News