कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: दिग्गी राजा पीछे हटे, गांधी परिवार के वफादार खड़गे का रास्ता साफ

नई दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए आज शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है। ऐसे में आज दिन भर हलचल बनी रहेगी और ये साफ हो जाएगा कि, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुकाबले कितने लोगों में होने वाला है और इसके दावेदार कौन कौन हैं। इस बीच कुछ बड़े उलटफेर हुए हैं, जिसमे गांधी परिवार के वफादार नेताओं में से एक अशोक गहलोत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव की दौड़ से बाहर हो गए हैं, तो वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे अब भी दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। 

 

वहीं, दिग्विजय सिंह भी पहले कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोकने की बात कह रहे थे, लेकिन दोपहर होते-होते उन्होंने ऐलान कर दिया कि वो चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। शायद, इसका निर्देश दिग्विजय सिंह को कांग्रेस हाईकमान यानी गांधी परिवार से ही मिला हो। बहरहाल, जो भी हो लेकिन दिग्गी राजा के हटने से माललकार्जुन खड़गे का रास्ता जरूर साफ हो गया है। दिग्विजय सिंह ने चुनाव लड़ने से इंकार करते हुए कहा कि, मैंने जीवनभर कांग्रेस के लिए काम किया और करता रहूंगा। मेरी प्रतिबद्धता नेहरू गांधी परिवार के साथ है।

 

Koo App

Koo App

Koo App

 

बता दें कि, दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने से खड़गे के वोट कट सकते थे और इसका लाभ शशि थरूर को मिल सकता था। लेकिन सियासी पंडितों का कहना है कि, गांधी परिवार ये नहीं चाहेगा कि थरूर के हाथों में कमान जाए, क्योंकि थरूर कांग्रेस के बागी गुट G-23 के सदस्य हैं, जो पार्टी में संगठनात्मक परिवर्तन की मांग उठाता रहा है। ऐसे में गांधी परिवार किसी ऐसे नेता के हाथ में कमान देना चाहेगा, जिसे वो पर्दे के पीछे से निर्देश देकर काम करवा सके, ऐसे में खड़गे सही विकल्प हो सकते हैं।   

आज कर्नाटक में प्रवेश कर रही भारत जोड़ो यात्रा, पोस्टर फाड़ने पर चल रहा विवाद

मुलायम के गढ़ में 'सपा दफ्तर' पर चला बुलडोज़र, हाई कोर्ट में लंबित है मामला

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर प्रियंका का भी रोल, पर्दे के पीछे से रख रहीं पैनी नज़र

Related News