पुतिन के साथ डिनर, भारतीय समुदाय के साथ चर्चा, आज रूस दौरे पर जा रहे पीएम मोदी

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय मॉस्को यात्रा के दौरान उनके लिए एक निजी रात्रिभोज का आयोजन करने वाले हैं। पीएम मोदी आज रूस के लिए रवाना होंगे। वे दो दिन तक मॉस्को में रहेंगे.प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए पुतिन के निमंत्रण पर हो रही है।

अपने प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी रूस में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत भी करेंगे और अगले दिन क्रेमलिन का दौरा करेंगे। यात्रा के बारे में जानकारी साझा करते हुए, विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने 2022 में उज्बेकिस्तान के समरकंद में अपनी अनौपचारिक बैठक के बाद से दोनों नेताओं के बीच लगातार संचार पर प्रकाश डाला। उल्लेखनीय है कि  21वां वार्षिक शिखर सम्मेलन दिसंबर 2021 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। 

विनय क्वात्रा ने आगे कहा कि, इसके बाद, नेताओं ने सितंबर 2022 में उज्बेकिस्तान में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान समरकंद में मुलाकात की। उन्होंने पिछले कई वर्षों में कई फोन वार्तालापों के माध्यम से नियमित संपर्क बनाए रखा है। इस यात्रा में नेताओं के बीच प्रारंभिक चर्चाएँ शामिल होंगी, जिसके बाद प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति के नेतृत्व में व्यापक प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ताएँ होंगी। चर्चाओं में भारत और रूस के बीच व्यापक संबंधों की व्यापक समीक्षा शामिल होगी।

कर्नाटक में भारी बारिश के बीच डेंगू के मामले 7,000 के पार, बैंगलोर सबसे ज्यादा प्रभावित

'अनावश्यक झगडे कर रही कर्नाटक सरकार, बातचीत से सुलझाएं मामला..', कांग्रेस को कुमारस्वामी की सलाह

'इस्लाम हमारी प्राथमिकता, स्कूली प्रार्थनाओं में भाग ना लें मुस्लिम बच्चे..', जमीयत उलेमा-ए-हिंद का आदेश !

 

Related News