भारत में मिला दुर्लभ ब्लड ग्रुप, जानिए कहाँ और क्या है नाम

देश में एक बेहद दुर्लभ ब्लड ग्रुप मिला है। जी हाँ और इसके बारे में जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। जी दरअसल अब तक हम चार प्रकार के ब्लड ग्रुप को जानते थे। ये हैं- A, B, O और AB। हालाँकि जो दुर्लभ ब्लड ग्रुप मिला है, उसका नाम है ईएमएम निगेटिव (EMM Negative)। आप सभी को बता दें कि गुजरात के राजकोट में 65 वर्षीय व्यक्ति के शरीर में यह दुर्लभ खून बहता है। बताया जा रहा है यह व्यक्ति दिल की बीमारी से पीड़ित है और हैरानी की वजह ये है कि इस दुर्लभ रक्त समूह के साथ यह भारत का पहला और दुनिया का दसवां व्यक्ति है। इसका मतलब है दुनिया में सिर्फ 10 लोगों के पास यह ब्लड ग्रुप है। आपको यह भी बता दें कि इंसान के शरीर में 42 अलग-अलग प्रकार के ब्लड सिस्टम्स मौजूद हैं। जैसे- ए, बी, ओ, आरएच (RH) और डफी (Duffy)। लेकिन आमतौर पर चार ही ब्लड ग्रुप माने जाते हैं।

बात करें ईएमएम निगेटिव (EMM Negative) ब्लड ग्रुप के बारे में तो इसको 42वां ब्लड ग्रुप सिस्टम माना गया है। जी हाँ और इस ब्लड ग्रुप के लोगों के शरीर में ईएमएम हाई-फ्रिक्वेंसी एंटीजन की कमी होती है। इस ब्लड ग्रुप के लोग न खून दान कर सकते हैं, न किसी से ले सकते हैं। आपको यह भी बता दें कि सूरत स्थित समर्पण ब्लड डोनेशन सेंटर के फिजिशियन डॉक्टर सन्मुख जोशनी ने कहा कि इस व्यक्ति को खून की जरूरत है। ताकि दिल की सर्जरी की जा सके। क्योंकि उन्हें हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था।

लेकिन सर्जरी के लिए खून नहीं है। वहीं जब डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि यह 65 वर्षीय व्यक्ति देश का पहला ऐसा इंसान है, जिसके पास ईएमएम निगेटिव ब्लड ग्रुप मिला है। इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन (ISBT) ने इस रक्त समूह का नाम ईएमएम निगेटिव इसलिए रखा है, क्योंकि इसमें EMM नहीं होता। EMM लाल रक्त कोशिकाओं में एंटीजन होता है। केवल यही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे दुर्लभ ब्लड टाइप यानी खून का प्रकार गोल्डन ब्लड (Golden Blood) भी है। यह दुनिया में सिर्फ 43 लोगों में पाया जाता है।

अद्भुत Video: गंगा नदी के तेज बहाव में 3 km तैरकर हाथी ने बचाई महावत की जान

बाढ़ में डूबी महिला लेती रही Selfie, वीडियो देख घबराये लोग

VIDEO: गुरु पूर्णिमा से पहले दिखा शिक्षिका का खौफनाक चेहरा, बच्ची को मारे 10 थप्पड़ और बाल खींचकर।।।

Related News