तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन की फिल्म में होने जा रही इस कलाकार की एंट्री

मशहूर प्रोड्यूसर रिया कपूर और एकता कपूर ने बीते वर्ष मूवी 'द क्रू' (The Crew) का एलान कर दिया गया है। इस  मूवी में बॉलीवुड इंडस्ट्री की तीन पॉपुलर एक्ट्रेसेस तब्बू (Tabu), करीना कपूर (Kareena Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) को कास्ट भी किया जा चुका है। अब फिल्म 'द क्रू' से बड़ा अपडेट भी सुनने के लिए मिल रहा है। दरअसल, रिया कपूर और एकता कपूर ने अपनी इस  मूवी में एक और एक्टर की एंट्री करवा दी है। ये एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) हैं। तब्बू, करीना कपूर, कृति सेनॉन और दिलजीत दोसांझ की ये कॉमेडी मूवी होने वाली है। 

मूवी 'द क्रू' की मार्च में शुरू होगी शूटिंग: ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर रिया कपूर और एकता कपूर की मूवी 'द क्रू' को लेकर अपडेट दिया है। मूवी  'द क्रू' में तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनॉन के साथ साथ दिलजीत दोसांझ भी दिखाई देने वाले है। इस मूवी का डायरेक्शन राजेश कृष्णन करने वाले हैं। इस मूवी की शूटिंग मार्च 2023 के लास्ट में शुरू होने वाली है। 

 

बताते चलें कि ये दूसरा अवसर होगा जब होगा रिया कपूर और एकता कपूर एक साथ काम करती हुई दिखाई दे रही है। जिसके पूर्व दोनों ने मूवी 'वीरे द वेडिंग' बनाई थी। वहीं, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ की साथ में ये तीसरी फिल्म होने वाली है। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'उड़ता पंजाब' और फिल्म 'गुड न्यूज' में काम किया था।

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती का चेहरा, देखकर फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

'पीने का पानी तक नहीं है…' जब दिलीप कुमार ने नेहरू के सामने ही कर दी थी इंदिरा गाँधी की बोलती बंद

पठान विवाद को लेकर पहली बार बोले शाहरुख खान, जानिए क्या कहा?

Related News